ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग Bihar weather : बिहार में बदल रहा मौसम, धूप तेज होने से बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा

बिहार : राज्य के कई बिल्डर ED की रडार पर, जब्त हो सकती है संपत्ति

बिहार : राज्य के कई बिल्डर ED की रडार पर, जब्त हो सकती है संपत्ति

05-Jan-2022 12:57 PM

PATNA : भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए राज्य के कई बिल्डरों की अवैध संपत्तियां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रडार पर हैं. ऐसे बिल्डरों की संख्या फिलहाल 10 के करीब है. इनमें वैसे बिल्डर भी शामिल हैं, जिनकी साठगांठ माफिया या कुछ बड़े भ्रष्ट लोक सेवकों के साथ है.


फिलहाल इडी ऐसे सभी बिल्डरों से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से छानबीन करने में जुटा है. जल्द ही इस कड़ी में शामिल कुछ बिल्डरों पर इडी मुकदमा दर्ज कर इनकी अवैध संपत्ति को जब्त कर सकता है. इनसे जुड़ी छानबीन अंतिम चरण में चल रही है. इन बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया कभी भी शुरू हो सकती है.


इनमें कुछ बिल्डरों की अवैध संपत्ति राज्य के बाहर भी मौजूद है, जिनकी जांच भी चल रही है. साथ ही कुछ के तार हवाला कारोबार से भी जुड़े पाये गये हैं. हवाला के माध्यम से इनके करीबी लोगों या इनके खातों में रूट करके पैसे ट्रांसफर होने के भी प्रमाण मिले हैं. इस फेहरिस्त में वैसे बिल्डर भी शामिल हैं, जिनके व्यवसाय, कंपनी या किसी प्रोजेक्ट में इस तरह के लोगों के निवेश हैं या ब्लैकमनी लगी हुई है.


हाल के दिनों में बालू के अवैध कारोबार और डीए को लेकर बड़ी संख्या में जिन भ्रष्ट लोकसेवकों के यहां छापेमारी हुई है. उनके कुछ के पास भी कई बिल्डरों के प्रोजेक्ट में निवेश से जुड़े कागजात मिले हैं. इनमें करोड़ों रुपये इन अधिकारियों के लगे हुए हैं. इनकी गहन पड़ताल चल रही है और इस आधार पर समुचित स्कैनिंग के बाद जिन बिल्डरों के नाम सामने आये हैं, उन पर भी कार्रवाई हो सकती है.


बता दें कि हाल ही में ईडी ने बिहार के जाने-माने बिल्डर अनिल कुमार सिंह (मालिक पाटलिपुत्र ग्रुप ऑफ कंपनी) पर मुकदमा दर्ज कर उनकी अवैध संपत्ति जब्त की और उन्हें जेल भी भेजा है. पाटलिपुत्र बिल्डर की पटना, रांची समेत अन्य कई स्थानों पर मौजूद संपत्तियों को जब्त किया जा चुका है. अभी इनकी कुछ और संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी चल रही है. इससे जुड़ी कार्रवाई भी होने जा रही है. इसमें कुछ बिल्डरों पर रेरा का भी डंडा चल चुका है.