Bihar News: सूबे के सभी CO आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए.. कर्मचारी पहले से ही स्ट्राइक पर हैं, सारा काम हुआ ठप कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया: टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत के बाद वायरल हुई दोनों की रोमांटिक तस्वीरें NEET Student Case : मोबाइल की फॉरेंसिक जांच में देरी पर CBI सख्त, सस्पेंड थानेदार और SDPO से फिर होगी पूछताछ Bihar News : कोसी नदी में नहाने गए 5 दोस्तों में 3 किशोर डूबे, परिजनों में कोहराम Patna Crime News : पटना में बेखौफ हुए अपराधी ! दो बाइक से आए 4 नकाबपोश अपराधियों ने चाय दुकान के पास चलाई तीन गोलियां Bihar Police : अब आसमान से रहेगी अपराधियों पर नजर, बिहार पुलिस के लिए 50 हाई-टेक ड्रोन खरीदेगी सरकार; इतने करोड़ रुपए होंगे खर्च Bihar politics : बिहार को इस दिन मिल सकता है नया CM चेहरा, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कर दिया क्लियर; जानिए किसे मिल रही मुख्यमंत्री की कुर्सी Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें
30-Oct-2022 05:57 PM
NALANDA: जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने बिहार शरीफ के मोरा तालाब छठ घाठ पर जाकर महापर्व छठ के अवसर पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ दिया। इस मौके पर उन्होंने छठ व्रतियों से भी मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।
राजू दानवीर ने कहा कि लोक आस्था, प्रकृति प्रेम, पवित्रता और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर मेरी तरफ से आप सभी माता-बहनों और सम्पूर्ण बिहारवासियों को मंगल कामना देता हूं। छठी मइया की कृपा से हमारे प्रदेश में सबके जीवन में सुख और खुशहाली बनी रहे। छठी मइया की कृपा से लोक आस्था का यह महापर्व संपूर्ण सृष्टि के लिए सुख-समृद्धि तथा आरोग्यता का कारक बने, यही कामना है।
पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में राजू दानवीर ने कहा कि हमारे नेता पप्पू यादव ने स्पष्ट कह दिया है कि भाजपा के लोगों ने झूठे वादे कर प्रदेश की जनता को ठगने का काम किया है। झूठे चुनावी वादे करने वाली भाजपा उपचुनाव में अगर कहती है कि वे कुछ देंगे कुछ करेंगे, तो ये सरासर झूठ है।
उन्होंने कहा कि हमारे नेता पप्पू यादव ने साफ कहा है कि हमारा समर्थन प्रदेश हित में है। उन्होंने कहा कि उप चुनाव कहीं न कहीं देश को बड़ा संदेश देगा। भाजपा ने हर बार झूठे वादे से लोगों को गुहमराह करने का काम किया। जनता इस बात को बखूबी समझती है, इसलिए इस चुनाव का परिणाम भाजपा के खिलाफ आएगा और उनकी करारी हार होगी।