BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम
13-Jan-2024 01:06 PM
By First Bihar
MUNGER : बिहार के मुंगेर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां पिछले कुछ दिनों से राजस्थान से आकर बेसरा जमाए जलेबी वाले कको लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। इस इलाके में राजस्थान से एक युवक सोने का लॉकेट लूट कर बड़े ही आसानी से मुंगेर के तारापुर में जिलेबी बेच रहा था। इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब इस मामले में तफ्तीश राजस्थान पुलिस बिहार के मुंगेर पहुंची ,
दरअसल, राजस्थान पुलिस ने तारापुर पुलिस के सहयोग से राजस्थान से आकर जलेवी बचने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद आस - पास के लोगों को मामले को समझने की कोशिश की तो मालूम चला की यह युवक राजस्थान से एक सोने की लॉकेट चुराकर बिहार में रहकर बड़े ही आसानी से अपना काम -धंधा कर रहा है। इसके बाद अब इसे अरेस्ट के मेडिकल चेकअप और न्यायालय में उपस्थापन के बाद राजस्थान पुलिस अपने साथ लेकर चली गयी है।
बताया जाता है कि, राजस्थान के पाली जिला के रोहट थाना में 25 दिसंबर 2022 को साटेला गांव की एक महिला ने छिनतई का मामला दर्ज करायी थी। जिसमें उसने कहा था कि मोटर साइकिल तीन बदमाश उसके गले से लॉकेट छीन कर फरार हो गए। जिसमें अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। ऐसे में रोहट थाना पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी अनुसंधान का सहारा लिया और दो लूटेरों भवानी सिंह और किशोर को गिरफ्तार किया। राजस्थान पुलिस को लूटेरों ने अपने तीसरे साथी बबलू मेघवाल के बारे में बताया।
उधर, पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने राजस्थान पुलिस को बताया कि बबलू बिहार के मुंगेर जिले के तारापुर में ठेला लगा कर राजस्थानी जिलेबी बेचने का काम पिछले छह माह से वहीं रहकर रहा है। जिसमें रोहट थाना के सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार के नेतृत्व् में दो सदस्यीय टीम तारापुर पहुंची।जिसने तारापुर पुलिस के सहयोग से बबलू मेघवाल को गिरफ्तार कर लिया। जिसका मेडिकल चेकअप और न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय के आदेश पर राजस्थान पुलिस उन्हें अपने साथ लेकर चली गयी।