बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू
22-Sep-2019 09:15 AM
PATNA : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज पटना दौरे पर आ रहे हैं। राजनाथ सिंह जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म किए जाने के फैसले पर आयोजित एक जन जागरण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। पटना के एसके मेमोरियल हॉल में दोपहर 12 बजे से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
राजनाथ सिंह के साथ इस कार्यक्रम में बिहार बीजेपी के तमाम बड़े नेता भी शिरकत करेंगे। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के फैसले को लेकर बीजेपी देशभर में जन जागरण सभा का आयोजन कर रही है। पार्टी के राष्ट्रीय नेता इस अभियान के तहत राज्यों का दौरा कर रहे हैं लेकिन बिहार में धारा 370 खत्म किए जाने को लेकर जन जागरण सभा का आयोजन कई मायनों में खास है।
मोदी सरकार के इस फैसले का एनडीए में शामिल बीजेपी की सहयोगी पार्टी जेडीयू ने विरोध किया था। धारा 370 खत्म किए जाने विरोध करने के बावजूद नीतीश कुमार बिहार में बीजेपी के साथ सरकार चला रहे हैं। हालांकि बाद में जेडीयू के नेताओं ने संसद से स्वीकृत कानून को मारने पर सहमति जताई लेकिन अब बिहार में बीजेपी धारा 370 को अभियान के तौर पर आगे बढ़ने वाली है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि जेडीयू बीजेपी के इस अभियान पर कितना सहज रह पाता है।