ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर उतरे BJP के महामंत्री राजेंद्र सिंह, सरकार और कृषि मंत्री भी इनके ही पार्टी के, फिर भी ये हाल

26-Dec-2019 06:48 PM

By Ranjan Kumar

ROHTAS: मुआवजे की मांग को लेकर बीजेपी के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह धान का बोझा लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे और किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार रुपए मुआवजा देने की मांग की. यह मांग ऐसे समय में कर रहे है जब बिहार में उनकी ही सरकार हैं और कृषि मंत्री प्रेम कुमार भी उनके ही पार्टी के हैं.

बारिश से फसल बर्बाद

राजेंद्र सिंह आज दिनारा में अपने सिर पर धान का बोझा उठाकर प्रखंड कार्यालय पहुंच गए. सरकार से मांग किया है कि बेमौसम बरसात के कारण किसानों का धान बर्बाद हो गया है. इसीलिए कम से कम प्रति एकड़ 10 हज़ार मुआवजा दिया जाए. साथ ही एक साल तक किसानों के किसी भी ऋण वसूली नहीं किया जाए. वहीं सरकार खराब हो चुके धान को भी उचित कीमत पर खरीद ले, ताकि किसान को राहत हो सके.

किसानों को राहत की जरूरत

भाजपा नेता राजेंद्र सिंह ने बताया कि यह कोई धरना प्रदर्शन नहीं है. वे किसानों की समस्या को लेकर दिनारा प्रखंड कार्यालय पहुंचे हैं तथा अधिकारियों को किसानों की समस्या से अवगत कराने आए हैं. उन्होंने कहा कि आज खेत में ही धान बर्बाद हो गया है, तथा जो गेहूं की बुआई की गई थी. वह भी गेहूं खेत में ही सड़ने लगा है. किसानों का खाद-बीज सब बर्बाद हो गया है. ऐसे में किसानों को राहत की आवश्यकता है.