ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / राजधानी में स्वतंत्रता संग्राम ट्रेन पर हुआ हमला, शराब तस्करों को छुड़ाने के...

राजधानी में स्वतंत्रता संग्राम ट्रेन पर हुआ हमला, शराब तस्करों को छुड़ाने के लिए यात्रियों और पुलिस जवान फेंके पत्थर; कई जख्मी

03-Jun-2023 02:19 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां झांसी से हावड़ा जा रही स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस पर हमला बोला गया है। इस ट्रेन के टॉयलेट में छिपकर दो तस्कर शराब की खेप लेकर जा रहे थे। दोनों ने टॉयलेट को अंदर से लॉक कर लिया था जिससे यात्री परेशान थे। जिसके बाद इस बात की सूचना ना ट्रेन में एस्कॉर्ट कर रही आरपीएफ की टीम को दी। आरपीएफ के जवानों ने टॉयलेट का दरवाजा खुलवाना चाहा, लेकिन तस्करों ने अंदर से दरवाजा नहीं खोला। इसके ट्रेन में हड़कंप मच गया।


मिली जानकारी के अनुसार, पटना के आर ब्लॉक चौराहा के पास झोपड़पट्टी में रहने वाले सौ से अधिक उपद्रवियों ने झांसी से कोलकाता जा रही ट्रेन संख्या 22198 प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस पर पथराव कर दिया। हमले में ट्रेन की कई खिड़कियों के कांच टूट गए। कई यात्री जख्मी भी हुए हैं। आधे घंटे तक हो-हंगामे के बाद आरपीएफ के जवानों ने ट्रेन की टॉयलेट से दो तस्करों के साथ एक दर्जन से अधिक बैकपैक में रखी शराब की बड़ी खेप बरामद की है।


बताया जा रहा है कि, ट्रेन के दो डिब्बों के टॉयलेट में शराब की खेप लेकर दोनों तस्कर जा रहे थे। तस्करों ने टॉयलेट को अंदर से लॉक कर लिया था। काफी देर से यात्री टॉयलेट का दरवाजा न खुलने से परेशान थे। किसी अनहोनी की आशंका को देख यात्रियों ने इसकी सूचना ट्रेन में एस्कॉर्ट कर रही आरपीएफ की टीम को दी।


आरपीएफ के जवानों ने टॉयलेट का दरवाजा खुलवाना चाहा, लेकिन तस्करों ने अंदर से दरवाजा नहीं खोला। इससे ट्रेन में हड़कंप मच गया। टॉयलेट में अपराधियों के छिपे होने की आशंका के बीच यात्री दहशत में आ गए। ट्रेन में हो-हंगामा मच गया। आरपीएफ के जवान सभी बोगियों को लॉक कर रहे हैं ताकि लूटपाट न हो। आरपीएफ की तरफ से पटना जंक्शन से काफी संख्या में फोर्स भेजा गया है। रेल पुलिस के साथ ही स्थानीय थाने की पुलिस भी पहुंच गई है। आधे घंटे से हंगामा चलता रहा।