बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
21-Dec-2021 09:31 AM
By rohan badal
PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव जारी है. अपराधी बेखौफ हो कर हत्या, लूट जैसी घटना का अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के मंगल तालाब परिसर की है. जहां अपराधियों ने एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटना स्थल से खोखा बरामद किया. साथ ही पूरे मामले की छान बीन में जुट गई गई. घटना के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है. घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है.
मिली जानकारी के अनुसार मृतक बुजुर्ग का नाम मो. इदु है, जो हरनाहट टोला पटना सिटी का रहने वाला बताया जा रहा है. घटनास्थल से पुलिस ने कारतूस के खोखे बरामद किए हैं. बुजुर्ग व्यक्ति पिछले 3 सालों से मंगल तालाब के पास सड़क किनारे रह रहा था. अपराधियों ने बुजुर्ग व्यक्ति को माथे में गोली मारी है.
बताया जाता है कि मृतक व्यक्ति पिछले 3 सालों से मंगल तालाब परिसर में बना बैठका में रह रहा था. अपराधियों ने किस कारण इस व्यक्ति को गोली मारी है यह स्पष्ट नहीं हो सका है. फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की तहकीकात कर रही है. लोग चर्चा कह रहे हैं कि ऐसे बुजुर्ग व्यक्ति को मार कर किसी को क्या मिल सकता है.