Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
09-Jan-2022 08:57 AM
PATNA : बिहार के बेरोजगार लोगों के लिए खुशखबरी है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग विभिन्न केटेगरी के 2247 से अधिक पदों पर नियुक्ति करने की तैयारी कर रहा है. इसके विशेष सर्वेक्षण के लिए सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, कानूनगो, अमीन और लिपिक के रिक्त पदों को भरने का पूरा जिम्मा भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय को दिया गया है.
विशेष सर्वेक्षण के लिए पहले चरण में संविदा के आधार पर सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के 275 पद, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो के 550 विशेष सर्वेक्षण अमीन के 4950, अमीन के 550 तथा विशेष सर्वेक्षण लिपिक के 550 पदों का सृजन किया में गया था.
2019 में इन पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी किया गया था. इसके अतिरिक्त 550 संविदा अमीन की अलग से बहाली की गयी थी. इस बहाली के बाद कई कर्मचारियों की सेवा विभिन्न कारणों से समाप्त कर दी गयी.
इन सभी पदों पर नियुक्ति के लिए निदेशालय इसी साल ऑनलाइन आवेदन लेगा. पूरी प्रक्रिया कंप्यूटराइज्ड होगी. इस बहाली में किसी भी तरह का मानवीय दखल नहीं होगा. चयन अंकों के आधार पर किया जायेगा.
इस विषय में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत कुमार ने बताया कि बिहार के 20 जिलों में जमीन के सर्वेक्षण का काम चल रहा है. इसी साल बचे हुए 18 जिलों में सर्वे का काम शुरू किया जाना है. कर्मचारियों की कमी के कारण दूसरे चरण का सर्वेक्षण का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है. इसलिए बहाली का निर्णय लिया गया है. हाल ही में 409 राजस्व कर्मचारियों की अंचलों में तैनाती की है.