ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...

Home / news / राजस्व विभाग में बहाली को लेकर अमीन अभ्यर्थियों ने मंत्री आवास का किया...

राजस्व विभाग में बहाली को लेकर अमीन अभ्यर्थियों ने मंत्री आवास का किया घेराव, अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

11-Feb-2022 12:32 PM

PATNA : पटना में आज अमीन भर्ती के अभ्यर्थियों ने मंत्री रामसूरत राय के आवास का घेराव किया है. अभ्यर्थी अर्धनग्न हो कर प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. उनके हाथों में बैनर है और वह अपने शरीर पर भी पोस्टर चिपकाये हुए हैं. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भूमि सर्वेक्षण कार्य में 22 सौ खाली पदों को अगले माह में भरने के आश्वासन के बाद भी अब तक इनकी नियुक्ति नहीं हुई. लिहाजा आज अमीन के अभ्यर्थी छात्रों के द्वारा राजस्व भूमि सुधार विभाग के मंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है.


अभ्यर्थी 2 साल से आंदोलन कर रहे हैं और आज अपनी मांग को लेकर बिहार सरकार के मंत्री रामसूरत राय के घर के बाहर राजस्व विभाग के अंदर बहाली को लेकर नंग धड़ंग प्रदर्शन कर रहे हैं. उनकी मांग है कि उनकी जल्द से जल्द बहाली की जाये. 


बता दें कि बिहार में 2019 में अमीन, कानूनगो, सर्वेक्षण लिपिक व अन्य 6325 पदों पर राजस्व विभाग द्वारा निकाली गयी बहाली की वेटिंग लिस्ट में रहे पूरे अभ्यर्थियों ने नियुक्त किए जाने की मांग को लेकर आज बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय के आवास पर पहुंचे. यहां उन्होंने आवास को घेर कर नारेबाजी कर रहे हैं.


बताते चलें कि विशेष सर्वेक्षण कानूनगों 550 पद, विशेष सर्वेक्षण अमीन 4950 पद, विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी 275 एवं विशेष सर्वेक्षण लिपिक के 550 पदों पर बहाली निकाली गयी थी, जिसमें जिसमें करीब सात हजार अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग में हिस्सा लिया था, और बहाली प्रक्रिया को पूरी करते हुए शेष छात्रों को वेटिंग लिस्ट में रख दिया गया था.


news image


news image