Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में
02-Feb-2020 07:36 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : राजद ने सीएम नीतीश कुमार पर एक बात फिर से पोस्टर के माध्यम से हमला बोला है।राजद के तरफ से लगाये गए पोस्टर में सीएम नीतीश कुमार के शासन काल पर सवाल उठाया गया है।
इस बार राजद ने अपने पोस्टर में बिहार की मूलभूत समस्यायों पर सवाल खड़ा करते हुए पूछा है कि नीतीश कुमार जी बताइए बिहार में रोटी कहां है, स्वास्थ्य कहां है, रोजगार कहा हैं, न्याय कहां है, विकास कहां है। आरजेडी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए तस्वीरों के माध्यम से दिखाया है कि इन सब सवालों के जवाब नीतीश कुमार के पास नहीं हैं। वे इन सारे सवालों से बचने के लिए कुर्सी के पीछे छिपते नजर आ रहे हैं। ये पोस्टक आरजेडी दफ्तर के बाहर लगाया गया है।

चुनावी साल में पोस्टर वॉर का सिलसिला लगातार जारी है। साल में शुरूआत जेडीयू की तरफ से की गयी थी जिसे आरजेडी लगातार आगे बढ़ा रही है और जेडीयू पर पोस्टरों के जरिए ताबड़तोड़ हमला बोल रही है।

इसमें पहले जेडीयू ने जो पोस्टर लगाया था जिसमें आरजेडी के शासनकाल में हुए घोटालों व लूट पर फोकस किया गया था। यह आरजेडी के उस पोस्टर का जवाब है, जिसमें सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी की खींचतान में बिहार को टूटता दिखाया गया था।