मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत
20-Oct-2020 07:45 AM
PATNA : राजाबाजार फ्लाईओवर पर गिरे बोल्डर से बचने के चक्कर में दो कारों में टक्कर हो गई. जिसमें कार सवार चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. सभी को इलाज के लिए पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना सोमवार की रात साढ़े दस बजे के पास की है. जहां राजाबाजार फ्लाईओवर पर पीलप नंबर 55 के पास दो अल्टो कार के बीच टक्कर हो गई, जिसमें चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. इसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार के परखच्चे उड़ गए.
बताया जा रहा है कि एक ट्रक बोल्डर लेकर दानापुर फ्लाईओवर होते पटना की ओर आ रहा था. उसका पिछला हिस्सा खुला था. इस वजह से बोल्डर पुल पर गिरते चला गया. ट्रक के पीछे दानापुर की ओर से दोनों कार तेजी से आ रही थी. आगे वाली कार के चालक ने पुल पर बोल्डर देख कार को बचाने के लिए दाईं ओर ले लिया. इसी बीछ पीछे से तेजी से आ रही कार ने टक्कर मार दी.