ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

रेलवे स्टेशन पर स्कूल टीचर की हत्या, बदमाशों ने ट्रेन से उतरने के बाद गोली मारी; इलाके में सनसनी

10-Nov-2023 02:28 PM

By First Bihar

GAYA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ही ऐसा इन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गया से निकल कर सामने आया है। जहां गया जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक शिक्षक की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। शिक्षक ड्यूटी करके अपने घर लौट रहे थे। ट्रेन से उतरने के बाद उन्हें गोली मारी गई।


मिली जानकारी के अनुसार, गया में रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात बदमाशों ने एक सरकारी शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। सरेआम हुई इस वारदात से गया जंक्शन पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। मृतक की पहचान गौतम बुद्ध कॉलोनी निवासी नरेंद्र कुमार (44) के रूप में हुई है। नरेंद्र की पास के जिले औरंगाबाद में प्लस टू स्कूल में तैनाती थी। ड्यूटी से लौटते वक्त उनकी हत्या कर दी गई।


बताया जा रहा है कि, शिक्षक नरेंद्र कुमार रोजाना ट्रेन से स्कूल आते-जाते थे। ड्यूटी कर शाम में वे सासाराम-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस से गया जंक्शन पहुंचे।  जहां ट्रेन से उतरने के बाद वे घर जाने के लिए बाहर की ओर निकलने लगे। तभी बुकिंग काउंटर के पास बदमाशों ने पीछे से उनपर फायरिंग कर दी। शिक्षक नरेंद्र कुमार के सिर में गोली लगी। इसके तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।


वहीं, जीआरपी ने हमले में बुरी तरह जख्मी शिक्षक को तुरंत मगध मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जीआरपी एसएचओ एसके द्विवेदी ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया। मृतक के जेब में पड़े डॉक्यूमेंट्स के आधार पर पहचान की गई। पुलिस ने इसके बाद परिजन को सूचना दी। परिवार वालों का कहना है कि नरेंद्र कुमार की किसी के साथ दुश्मनी नहीं थी।


उधर,एसएचओ का कहना है कि मर्डर केस दर्ज करने के लिए परिजन की शिकायत का इंतजार कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही अन्य तरीकों से भी हमलावरों की पहचान की जा रही है। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।