बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा
21-Jul-2020 01:28 PM
DESK :देश के सभी यात्रियों को अपनी सेवाएं उपलब्ध कराने की योजनाओं पर भारतीय रेलवे लगातार काम कर रहा है. इन सब के बीच भारतीय रेलवे ने नई ट्रेन सेवाएं शुरू करने का फैसला किया है. जिसका फायदा स्थानिय निवासियों को मिलेगा. रेलने ने जल्द ही कुछ राज्यों के राजधानियों को जोड़कर नई सेवाएं शुरू करने की योजना बनाई है.
खबर मुताबिक रेलवे बोर्ड ने उत्तर-पूर्व के राज्यों की सभी राजधानियों को रेल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में काम कर रहा है. भारतीय रेलवे के अनुसार अगले तीन साल में उत्तर-पूर्वी राज्यों के सभी सात राज्यों की राजधानियों को एक दूसरे से जोड़ दिया जाएगा. जिससे वहां के लोगों को आसानी होगी.
इस बारे में रेलवे बोर्ड चेयरमैन का कहना है कि 2023 तक मेघालय, मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम और सिक्किम की राजधानियों को रेलवे मैप में जोड़ लेगा. योजना के तहत 2022 तक मिजोरम, मेघालय और मणिपुर को जोड़ दिया जाएगा. वहीं सिक्किम और नगालैंड को 2023 तक रेलवे से जोड़ने की योजना है. बता दें कि त्रिपुरा, असम और अरुणाचल प्रदेश की राजधानी को पहले ही जोड़ा जा चुका है. अब भारतीय रेलवे उन राज्यों को जोड़ने की दिशा में काम कर रहा है, जहां अबतक रेल सेवा नहीं पहुंचसकी है. यदि सब ठीक रहा तो जल्द ही इन राज्यों में रेल सेवा शुरू हो जाएगी.