Bihar news : नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच देवर -भाभी का रिश्ता, बोले विजय सिन्हा ... CM के भाव को गलत बताना उचित नहीं Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, प्रश्नकाल में कई अहम विभागों पर होगी चर्चा; अनुपूरक बजट पर भी गरमाएगा सदन Bihar Vidhan Sabha : “अपराध पर नहीं, जाति पर कार्रवाई!” भाई वीरेंद्र का आरोप – यादवों को बनाया जा रहा निशाना, CM नीतीश को लेकर भी कही यह बातें Bihar Expressway Project : बिहार में 5 एक्सप्रेसवे, 12 पुल और 1300 पदों पर नौकरी का ऐलान, पटना पहुंचने का समय होगा 4 घंटे Ram Rajya : अयोध्या पहुंचे स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी का बड़ा बयान, बोले- 550 साल के संघर्ष के बाद बना राम मंदिर, देश में हो रही रामराज्य की स्थापना Bihar road accident news : बारात में जा रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, तीन की मौत; मातम में बदला ख़ुशी का माहौल Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र: सातवें दिन भी हंगामे के आसार, कई विभागों पर होगी चर्चा Hajipur Sadar Hospital : हाजीपुर सदर अस्पताल में DM की रेड, दो दलाल गिरफ्तार; सात एम्बुलेंस जब्त Bihar Special Bus : होली-ईद पर प्रवासी बिहारियों के लिए खुशखबरी, मात्र इतने रुपए में बुक करवा सकेंगे टिकट; जानिए सरकार का प्लान Bihar teachers duty : शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब सिर्फ इन्हीं कामों में ही लगाई जाएगी जिम्मेदारी
27-Jul-2023 07:16 AM
By First Bihar
PATNA : पिछले कई महीनों से ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की लगातार शिकायत मिल रही थी उनकी ट्रेन लेट हो जाती है, जिससे उनका जरूरी काम नहीं हो पाता है। इसके बाद रेलवे ने इन शिकायतों को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने जो निर्णय लिया है उसके मुताबिक रास्ते में कोई भी ट्रेन लेट नहीं होगी। इसको लेकर रेलवे ने एक नया ट्रिक अपनाया है।
दरअसल, रेलवे ने रास्ते में लेट हो जाने वाली ट्रेनों को समय पर गंतव्य तक पहुंचाने के लिए लूज टाइमिंग का नुस्खा अपनाया है। रास्ते में बार-बार लेट होने वाली ट्रेनों के अंतिम दो स्टेशनों के बीच समय अंतराल अधिक रखकर गंतव्य पर उनकी टाइमिंग ठीक की जा रही है। ऐसा पंचुअलिटी रैंकिंग सुधारने के लिए किया जा रहा है। हालांकि, इसकी कीमत यात्रियों को चुकानी पड़ रही है। लूज टाइमिंग के कारण ट्रेनों को हजार किमी के सफर में दो घंटे तक का अधिक समय लग रहा है।
बताया जा रहा है कि, रेलवे द्वारा ट्रेनों में लूज टामिंग लिए जाने से विलंब से चलने वाली ट्रेनें भले ज्यादा समय ले रही हैं, लेकिन अंतिम स्टेशन पर समय से पूर्व पहुंच जा रही हैं। इसके आलावा ट्रेनों के अपने डेस्टिनेशन पर लेट पहुंचने के भी कई मामले सामने आते रहे हैं. ऐसे में लोगों को कई बार काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कुछ मामलों में ऐसा ट्रेनों में तकनीकी खराबी होना हो सकता है या फिर ट्रैक पर कोई गड़बड़ हो।
लेकिन कई बार बिना किसी इमरजेंसी के चेन पुलिंग भी किया जाता है, जिससे ट्रेनों को अपने डेस्टिनेशन पहुंचने में देरी होती है. इन मामलों पर लगाम लगाने के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने बिना किसी कारण चेन पुलिंग कर रेल गाड़ियों को जहां-तहां रोकने वालों के खिलाफ अभियान शुरू की है। जिसे 'ऑपरेशन समय पालन' का नाम दिया गया है। जिसके तहत अकारण चेन पुलिंग करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, जिससे ट्रेनें अनावश्यक रूप से विलंब ना हो।
आपको बताते चलें कि, अगर चलती ट्रेन में आग लग जाए तो ऐसी स्थिति में ट्रेन को रोकने के लिए चेन पुलिंग की जा सकती है। इसके साथ ही यदि यात्रा के दौरान आपके साथ कोई बुजुर्ग या विकलांग व्यक्ति है और उसे ट्रेन में चढ़ने में दिक्कत हो रही है और गाड़ी चल जाए तो ऐसी स्थिति में भी अलार्म चेन खींचा जा सकता है।अगर आपके साथ कोई छोटा बच्चा है और वह स्टेशन पर छूट जाता है और ट्रेन चल देती है तो ऐसी स्थिति में भी चेन पुलिंग की जा सकती है। अगर यात्रा के दौरान किसी यात्री की तबीयत अचानक खराब हो जाती है तो ऐसी परिस्थितियों में भी अलार्म चेन खींचा जा सकता है। ट्रेन में यात्रा के बीच यदि चोरी या डकैती होती है तो इस स्थिति में भी चेन पुलिंग की जा सकती है।