ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध

Home / news / रेलवे में मौत का सफर, 24 घंटे में बिहार-यूपी के 9 प्रवासी मजदूरों...

रेलवे में मौत का सफर, 24 घंटे में बिहार-यूपी के 9 प्रवासी मजदूरों ने ट्रेन में तोड़ा दम

28-May-2020 08:17 AM

PATNA : रेलवे में लाखों का संख्या में प्रवासी मजदूरों की घर वापसी लगातार जारी है। लेकिन इस बीच रेलवे का ये सफर मौत का सफर बनता जा रहा है।अब तक श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से घर लौट रहे 9 लोग ट्रेन में ही अपनी जान गवां चुके हैं। यूपी से लेकर बिहार तक श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में मौत का सिलसिला लगातार जारी है। यात्रियों के परिजनों से रेलवे की कुव्यवस्थाओं को इसका जिम्मेवार ठहराया है।


बिहार में भी स्पेशल ट्रेन में अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है। झारखंड में भी एक प्रवासी श्रमिक की ट्रेन यात्रा के दौरान मौत हुई है जबकि यूपी के बनारस और बलिया में पिछले 24 घंटे के दौरान श्रमिक स्पेशल में यात्रा कर रहे चार प्रवासियों की मौत हो गई।माना जा रहा है कि श्रमिक स्पेशल ट्रेनें जिस तरह से अपने गंतव्य पर घंटों देरी से पहुंच रही ऐसे में इसमें सफर कर रहे यात्रियों से भोजन पर भी आफत आ जा रही है। पीने का पानी तक लोगों को नहीं मिल रहा। ऐसे में कई जगहों से स्टेशन पर खाना और पानी लूटने की खबरें भी सामने आती रही हैं। परिजनों का कहना है कि रेलवे की कुव्यवस्था का शिकार होकर उनके अपने दम तोड़ रहे हैं।


बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने भूख और गर्मी से बेहाल होकर दम तोड़ दिया और उसका छोटा सा बच्चा अपने मां के ऊपर ओढ़ाए गए कफ़न को हटाकर जगाने की कोशिश करता रहा। इस घटना की हिला देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देख लोगों का दिल दहल उठेगा। इधर बनारस के  मंडुआडीह स्टेशन पर बुधवार को मुंबई से चलकर पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन में 2 लोगों के अलग-अलग बोगियों मृत मिलने से हड़कंप मच गया। चेन्नई से मधुबनी पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन में बुधवार को लाश मिलने से सनसनी फैल गयी।


श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में 4 यात्रियों की मौत की खबर को लेकर रेल मंत्रालय ने अपनी ओर से आपत्ति जताई है।रेलवे प्रवक्ता का कहना है कि भारतीय रेल के अधिकारियों की ओर से विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर जरूरत पड़ने पर यात्रियों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाती है। सभी श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में अनिवार्य रूप से खाना और पीने के पानी की व्यवस्था सभी यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही है। खबर में जिन स्टेशनों का जिक्र किया गया है उनके स्टेशन पर तैनात अधिकारियों का कोई पक्ष नहीं लिया गया है, जो उचित नहीं है। रेलवे अधिकारी का कहना है कि यह कठिन समय है। रेलवे अपनी पूरी कोशिश कर रहा है। हर किसी की हरसंभव मदद हो रही है।