पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट 24 टन चावल चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी को दबोचा PAN कार्ड में मोबाइल नंबर बदलना हुआ आसान! घर बैठे ऐसे करें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: शिक्षा विभाग में फिर बजा 1ST Bihar/Jharkhand का डंका, खबर के बाद DEO को जारी करना पड़ा सख्त आदेश, खजाने पर थी माफियाओं की नजर... पोस्टमार्टम से पहले जिंदा हुआ युवक, अस्पताल में मचा हड़कंप
26-May-2020 03:34 PM
PATNA : पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन के दानापुर विंग ने कोरोना संकट और बढ़ती गर्मी के बीच सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन के लिए छाता का वितरण किया है। महिला संगठन ने रेलवे कर्मियों को कोरोना महामारी के बीच हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।
पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन,दानापुर की अध्यक्ष सुप्रिया द्वारा 'बढते कदम स्कूल' और 'मसाला केंद्र' के शिक्षकों और कर्मियों के छाता का वितरित किया। उन्होनें इस मौके पर दर्जनों छाते का वितरण करते हुए सभी को बताया कि छाते की मदद से सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन बेहतर तरीके से किया जा सकता है। छाता इस भीषण गर्मी में कर्मचारियों का मददगार साबित होगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष ने कहा कि महिला कल्याण संगठन अपने कर्मचारियों के सहायतार्थ चौबीसो घंटे उपलब्ध है। इस मौके पर उन्होनेंकार्यरत कर्मचारी संजय कुमार को पांच हजार रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की। इस मौके पर संगठन की सचिव रुचि आचार्या, महासचिव अनुभा मौर्या और कल्याण निरीक्षक एकलव्य कुमार ज्योति भी मौजूद थे।
गौरतलब है कि पहले भी दानापुर मंडल महिला कल्याण संगठन द्वारा इस वैश्विक महामारी के दौर में फ्रन्टलाइन कर्मियो के बीच सुरक्षा किट का वितरण किया था। जिसके तहत डिटॉल साबुन, सेनेटाईजर,फेस मास्क,डिजीटल थर्मामीटर और रूमाल दिया गया था। महिला कल्याण संगठन रेल कर्मचारियों के साथ-साथ अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत अन्य लोगों की भी समय-समय पर परिस्थितियों एवं उपलब्धता के अनुसार मदद करती रहती है। इस वैश्विक महामारी के लॉकडाउन में जरूरतमंदों के भोजन का भी वितरण किया जा चुका है।