NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा
21-Feb-2022 08:21 PM
JAHANABAD: पटना-गया रेल लाइन पर एक कार ट्रेन की चपेट में आ गयी। जिसके बाद पैसेंजर ट्रेन कार को घसीटते हुए करीब आधा किलोमीटर तक ले गयी। हालांकि इस घटना से पहले ही कार सवार लोग कार से कूद गये जिससे उनकी जान बच पाई।
मामला जहानाबाद और नदौल स्टेशन के बीच सलेमपुर गांव का है जहां अवैध रुप से बने रेलवे क्रॉसिंग को एक कार चालक पार कर रहा था। कार को रेलवे ट्रैक से पार करने के दौरान वह रेलवे ट्रैक में फंस गयी तभी इसी दौरान गया से पटना जा रही पैसेंजर ट्रेन आ गयी।
ट्रेन को सामने आता देख कार में बैठे सभी लोग किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचा बचायी। जिसके बाद कार से टकराने के बाद ट्रेन करीब आधा किलोमीटर तक कार को घसीटते ले गयी। इस दौरान ट्रेन में बैठे यात्रियों के बीच भी इस घटना को लेकर हड़कंप मच गया।
इस घटना के बाद करीब आधे घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। घटना की सूचना पाकर स्थानीय कडौन ओपी एवं जहानाबाद रेल थाना की पुलिस मौके पर पहुंचे और किसी तरह से ट्रेन में फंसी कार को निकाला गया। जिसके बाद पटना-गया रेलवे लाइन पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो सका।