राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस
05-Aug-2020 11:46 AM
ARA : सरकार ने भले ही दहेज को लेकर कड़े कानून बना दिए हों पर आज भी समाज में कई लोग हैं इसे नहीं मानते हैं. कई लोग इस कानून को ताक पर रखकर दहेज की मांग करते हैं और नहीं दिए जाने के बाद इसका खामियाजा लड़की और उसके परिवार वालों को भुगतना पड़ता है.
ताजा मामला आरा का है, जहां वशिष्ठ नगर की रहने वाली शोभा को शादी के महज कुछ महीनों के अंदर ही कार के लिए घर से निकाल दिया गया. शोभा की शादी 30 जून. 2019 को गुजरात के साबरमती में रेलवे में लोको पायलट पद पर तैनात गौरव के साथ हुई थी. गौरव मूल रुप से पीरो थाना के डोमन डिहरा का रहने वाला है.
शोभा के पिता वेदनिधि शर्मा ने बताया कि 13 माह पहले उनकी बेटी की शादी धूमधाम से गौरव के साथ हुई थी. शादी में 25 लाख रुपये खर्च भी किए गए थे. शादी के तुरंत बाद विदाई के वक्त ही लड़के और उसके परिजनों ने एसयूवी कार देने की शर्त रख दी. लेकिन इसे देने में लड़की पक्ष के लोगों ने असमर्थता जताई. जिसके बाद लड़के ने दुल्हन को ले जान से इंकार कर दिया. नाते-रिश्तेदारों द्वारा समझाने-बुझाने के बाद किसी तरह वे लोग शोभा को खगौल ले गए,जहां वे किराये के मकान में रहते थे. कुछ ही दिन बाद वे लोग कार की डिमांड करने लगे. फिर मार्च में गौरब शोभा को लेकर साबरमती चला गया. शोभा का कहना है कि वहां भी आर्थिक भयादोहन के लिए मेरा साथ मानसिक, शारीरिक उत्पीड़न शुरू हुआ. पहले तो कार फिर कार के बदले पापा के नाम पर रहे वाराणसी के प्लाट का डिमांड किया गया. मना करने पर पति ने 27 मार्च को बेल्ट से गर्दन दबाकर जान मारने की कोशिश भी की. मामला बिगड़ता देख शोभा ने गुजरात में रह रहे अपने जीजा से मदद की गुहार लगाई, जिन्होंने दूसरे दिन आकर स्थानीय पुलिस की मदद से उसे सुरक्षित घर से निकाला और अपने पास ले गये.. हालाँकि इस मामले में लड़के पक्ष ने आरोप को बेबुनियाद बताया है.
रेल सेवा शुरू होने पर शोभा अपने पिता के घर वशिष्ठ नगर पहुंची, जहां 7 जुलाई को आरा के महिला थाना में मामला दर्ज कराया. लेकिन तीन सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है.