बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
26-Jul-2024 02:19 PM
By First Bihar
SITAMADHI : पुलिस को जनता का सेवक बताया जाता है। लेकिन जब पुलिस ही जनता का भक्षक बन जाए तो फिर मामला कुछ अलग हो जाता है। अब एक ऐसा ही मामला समस्तीपुर से निकल कर सामने आया है। जहां रेल पुलिस की बर्बरता देखी गई है। यहां एक युवक की लाठी डंडे से बुरी तरह से पिटाई की गई है। इतना ही नहीं इस पिटाई से युवक की अतरी भी बाहर आ गई है।
मिली जानकारी के अनुसार,सीतामढ़ी में जनकपुर रोड पुपरी रेलवे स्टेशन पर दो पक्षों के झगड़े को सुलझाने गए रेल पुलिस ने जमकर एक युवक की पिटाई कर दी है। इस पिटाई से युवक बुरी तरह से घायल हो गया। उसके बाद अब इस पिटाई की वजह से युवक की अत्तरी भी बाहर आ गई। उसके बाद अब इस घटना को लेकर काफी चर्चा की जा रही है।
दरअसल, दो पक्ष के लोग अपने आदमियों को ट्रेन में बैठाने के लिए आपस में लड़ बैठे। उसके बाद इन दोनों युवकों को लड़ते हुए जब जीआरपी के जवानों ने देखा तो पहले मामले को शांत करवाने की कोशिश। उसके बाद इन दोनों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। ऐसे में रेल पुलिस के द्वारा जमकर युवक की लाठी डंडे से पिटाई की गई जिसका वीडियो भी वायरल हो गया है। हालांकि, फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
उधर, पुलिस ने युवक को इतना पीटा की अथरी पथरी सब बाहर निकल गया। उसके बाद ल गंभीर स्थिति में उसे एसकेएमसीएच इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।इस जख्मी युवक की पहचान पुपरी थाना क्षेत्र के गाढ़ा निवासी मोहम्मद गुलाब के पुत्र मो फुरकान के रूप में की गई है। वहीं, इस मामले में मुजफ्फरपुर रेल पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला की ओर से बयान और प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि मामले में शामिल दोनों पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है।