पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
18-Nov-2022 08:44 AM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: जिले के सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही स्थित साहू बर्तन भंडार में रेल पुलिस और रेल के विशेष विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की। इस छापेमारी में रेल इंजन से चोरी की गई लाखों रुपये का तांबा और एल्यूमीनियम का स्क्रैप बरामद किया गया है. बीते गुरुवार की देर रात हुई इस छापेमारी से शहर में हड़कंप मच गया. इस छापेमारी में मुजफ्फरपुर आरपीएफ के अलावा गरहरा और सोनपुर आरपीएफ की टीम को तैनात किया गया था.
रेल इंजन के कई पार्ट्स हुए बरामद
बता दें कि बरौनी के पास गरहरा रेलवे यार्ड में खराब इंजन लगाया जाता है, जहां से एक संगठित गिरोह के लोगों ने रेल इंजन में लगे तांबा का वायर और एलुमिनियम के पार्ट्स को चोरी कर बिहार के विभिन्न जिले के विभिन्न स्क्रैप कारोबारी के हाथों बेच दिया करता था, जब इस बात का खुलासा हुआ तो रेल पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी, रेल पुलिस ने गरहरा के आसपास के इलाकों से तीन चोर को पकड़ा. इस गिरोह के सरगना चंदन कुमार से पूछताछ के आधार पर मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के प्रभात नगर कॉलोनी के मनोहर लाल साह के स्क्रैप गोदाम पर छापेमारी की जहां से चोरी हुए 13 बोरा रेलवे के इंजन पार्ट्स बरामद किए गए. जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपए से अधिक आंकी जा रही है.
वहीं, टीम ने मौके से गोदाम के मुंशी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जबकि छापेमारी की भनक लगते ही स्क्रैप गोदाम के मालिक मनोहर लाल साह छत के रास्ते भागने में सफल रहा है. जिसकी तलाश में रेल पुलिस लग गई है. विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर अख्तर शमीम खान ने बताया कि यह एक संयुक्त छापेमारी थी. जिसमें गरहरा के पास में बीते साल हुए रेलवे इंजन के पार्ट्स को चोरी मामले में एक प्राथमिकी दर्ज किया गया है. इस मामले में पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद आगे की करवाई की जा रही है.