ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

BIHAR NEWS : RJD विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव के ठिकानों पर छापेमारी, पुलिस ने अवैध हथियार, जमीन के काजगात समेत लाखों रुपए कैश किए जब्त

19-Dec-2024 08:21 AM

By First Bihar

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार की सबसे बड़ी मुख्य विरोधी पार्टी राजद विधायक के भाई से जुड़ीं हुई निकलकर सामने आ रही है। पटना एम्स के सुरक्षा अधिकारी पर दिनदहाड़े फायरिंग करने के मामले में विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव के खगौल थानांतर्गत कोथवां स्थित घर समेत कई ठिकानों प पुलिस ने छापेमारी की है।


दरअसल, राजद के बाहुबली विधायक रीत लाल यादव के भाई पिंकू यादव पर यह आरोप है कि इन्होंने पटना एम्स के एक अधिकारी पर गोलीबारी करवाई थी और उन्हें धमकी भी दिया था। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और काफी लंबे समय से इनकी खोजबीन जारी थी। इसके बाद अब यह एक्शन देखने को मिला है।


जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय जनता दल के बाहुबली विधायक रीत लाल यादव के भाई पिंकू यादव के ठिकानों पर छापेमारी हुई है और इस रेड में तीन बंदूक बरामद किया गया है। जिसका कोई लाइसेंस नहीं मिला है। अब पुलिस ने इसको जप्त कर लिया है। इसके अलावा इस छापेमारी में 11 लाख रुपया से अधिक की बरामदगी हुई है। इसके अलावा एक नोट गिनने की एक मशीन भी जप्त की गई है। 


इसके अलावा पुलिस की इस छापेमारी में भारी संख्या में पुराने स्टांप बरामद किए गए हैं और इसके अलावा जमीन से संबंधित कई कागजात भी मिले हैं। उसे भी जप्त कर लिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने बहुत सारे फाइनेंशियल  डॉक्यूमेंट भी बरामद किए हैं जिसमें  पैसे का लेनदेन का मामला है। इसके साथ ही साथ पुलिस ने वहां से कई और संदिग्ध सामान बरामद किया है। 


मालूम हो कि, पिंकू यादव के नाम एम्स के मुख्य सुरक्षा पदाधिकारी पर गोली चलवाने के मुख्य मास्टरमाइंड के तौर पर सामने आया था और न्यायालय से वारंट लेने के बाद उनके यहां छापेमारी की गई। इससे पहले पुलिस ने विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव के खगौल थानांतर्गत कोथवां स्थित घर में पुलिस ने इश्तेहार चस्पा किया। 


गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व एम्स के मुख्य सुरक्षा अधिकारी अपने घर से दफ्तर के लिये निकले थे। इसी बीच खगौल थाना क्षेत्र के फ्लाईओवर पर उनकी गाड़ी के उपर फायरिंग कर बाइक सवार अपराधी भाग निकले। इस मामले में खगौल पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार भी किया था। जबकि पिंकू घटना के बाद से ही पटना छोड़कर भाग निकला।