ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

Home / news / देशभर में आज रक्षाबंधन की धूम: राहुल गांधी ने देशवासियों को दी बधाई,...

देशभर में आज रक्षाबंधन की धूम: राहुल गांधी ने देशवासियों को दी बधाई, बहन प्रियंका के साथ फोटो शेयर कर कही ये बात

19-Aug-2024 10:16 AM

By First Bihar

DELHI: पूरे देश में आज रक्षाबंधन की धूम है। भद्रादोष के कारण रक्षाबंधन का त्योहार दोपहर डेढ़ बजे के बाद मनाया जाएगा। भाई-बहन के अटूट प्रेम की बताने वाले रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर भाई और बहनों में खासा उत्साह है। इसी बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ वाली तस्वीर शेयर कर देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी है।


दरअसल, श्रावण मास की अंतिम सोमवारी के दिन रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। भाद्रादोष के कारण इस त्योहार को मनाने में थोड़ी खलल जरूर पड़ी है हालांकि इससे भाई-बहन के प्रेम और उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। बहने भाई की लंबी उम्र की कामना कर रही हैं तो भाई अपनी बहन की रक्षा का संकल्प ले रहे हैं।


इसी बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ वाली तस्वीर शेयर कर देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी हैं। राहुल ने एक्स पर लिखा, “भाई-बहन के अटूट प्रेम एवं स्नेह के पर्व, रक्षाबंधन की सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। रक्षा का यह सूत्र आपके इस पावन रिश्ते को सदैव मजबूती के साथ जोड़े रहे”।