गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
24-Apr-2023 08:28 AM
By First Bihar
PATNA : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उस याचिका पर आज सोमवार को पटना हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है जिसमें पटना के एमपी एमएलए कोर्ट के आदेश को रद्द करने की मांग की गई है।
दरअसल पटना के एमपी एमएलए कोर्ट ने कांग्रेस के निलंबित सांसद राहुल गांधी को 25 अप्रैल को कोर्ट में उपस्थित होने के लिए कहा है। इसके बाद राहुल गांधी के वकील के तरफ हाई कोर्ट एक याचिका दायर की गई थी। जिसमें राहुल गांधी के मामले में हस्तक्षेप करने की बात कही गई थी। ऐसे में अब आज इसी याचिका पर पटना हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।
मालूम हो कि राहुल गांधी को 12 अप्रैल को पटना के एमपी एमएलए कोर्ट में उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराने को कहा गया था लेकिन उस दिन राहुल गांधी पटना नहीं आए थे। इस दौरान राहुल गांधी के वकील ने कहा था कि राहुल गांधी अत्यधिक व्यस्त होने के कारण पटना नहीं आ पाए। इसलिए उन्हें नई तारीख दी जाए। जिसके बाद 25 अप्रैल की तारीख दी गई थी।
इधर, एमपी एमएलए कोर्ट से 25 अप्रैल का समय मिलने के बाद राहुल गांधी की तरफ से पटना हाई कोर्ट में याचिका दायर कर एमपी एमएलए कोर्ट के आदेश को रद्द करने की मांग की गई जिसमें उन्हें 25 अप्रैल को उपस्थित होने को कहा गया था इसी मामले को लेकर आज पटना हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।
आपको बताते चलें कि, 2019 में कर्नाटक में राहुल गांधी ने एक सभा के दौरान मोदी सरनेम को लेकर विवादित बयान दिया था ।जिसके बाद इस टिप्पणी को आधार बनाते हुए बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने राहुल गांधी पर मानहानि का केस दर्ज करवाया था। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी ने पीछे समाज के लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर उन्हें अपमानित किया है। इस मामले में राहुल गांधी को पटना हाई कोर्ट में पेश होकर जमानत भी लेनी पड़ी थी।