गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
11-Sep-2020 09:27 AM
PATNA : राष्ट्रीय जनता दल छोड़ने का ऐलान कर चुके रघुवंश प्रसाद सिंह ने अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है. रघुवंश बाबू ने नीतीश कुमार को जो पत्र लिखा है, उसमें बिहार के विकास को लेकर और किसानों के मुद्दे पर कई मांग रखी है. हालांकि रघुवंश बाबू ने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के उस पत्र का कोई जवाब नहीं दिया है, जो गुरुवार की शाम आरजेडी सुप्रीमो ने उन्हें लिखा था.
रघुवंश बाबू ने नीतीश कुमार को तीन अलग-अलग पत्र लिखे हैं. इसके अलावा उन्होंने लोकसभा सांसद और जेडीयू के नेता ललन सिंह को भी एक पत्र लिखा है. रघुवंश बाबू ने अपने पत्र के माध्यम से कई मांगों को नीतीश कुमार के सामने रखा है. उन्होंने जनतंत्र की भूमि वैशाली में झंडोत्तोलन कार्यक्रम को आयोजित करने मांग की और 26 जनवरी को मुख्यमंत्री द्वारा वहां तिरंगा फहराए जाने के राजकीय समारोह के आयोजन की बात कही है. भगवान बुद्ध के भिक्षा पात्र को काबुल से बिहार मंगवाने की मांग भी रघुवंश बाबू ने रखी है. साथ ही साथ मनरेगा कानून में आम किसानों की जमीन में काम करने के मामले में संशोधन की भी मांग उन्होंने रखी है.
रघुवंश बाबू ने बिहार के जल संसाधन मंत्री रहे लोकसभा सांसद ललन सिंह को भी पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने मुजफ्फरपुर वैशाली में गंडक नहर पर पुल बनाने की मांग के साथ-साथ सड़क निर्माण के काम में तेजी लाने की भी मांग रखी है. रघुवंश बाबू का यह पत्र नीतीश कुमार और लल्लन सिंह के लिए ऐसे वक्त में आया है, जब लालू यादव ने उन्हें पत्र लिखकर आरजेडी नहीं छोड़ने के लिए कहा है.
आपको बता दें कि गुरुवार की सुबह रघुवंश बाबू नई दिल्ली एम्स से एक पत्र लिखकर ऐलान कर दिया था कि वह आरजेडी छोड़ रहे हैं. दिन भर रघुवंश बाबू के लेटर पर सियासी बवाल मचा रहा और आखिरकार आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने शाम में उन्हें रांची रिम्स से एक पत्र लिखा इस पत्र में लालू यादव ने बड़े अधिकार के साथ रघुवंश बाबू को आरजेडी छोड़कर जाने से रोकने के लिए अपनी बात रखी. लेकिन लालू के पत्र का जवाब देने की बजाय रघुवंश बाबू और ने अब नीतीश कुमार को पत्र लिख डाला है.




