मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत
08-Oct-2020 04:25 PM
PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. आरजेडी के पूर्व नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के बेटे सत्यप्रकाश सिंह ने जेडीयू का दामन थम लिया है. जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी, जेडीयू नेता नविन आर्य की उपस्थिति में उन्हें जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता दिलाई गई है.
जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि रघुवंश बाबू का सादा और सरल जीवन और उनके राजनीतिक चरित्र का कोई भी मुकाबला नहीं है. राजनीति में बहुत ही कम ऐसे लोग हैं, जो रघुवंश बाबू जी के जैसे हों. जिस तरीके का रघुवंश बाबू राजनीति करते थे, वह कभी तारीफ है. जीवन के अंतिम क्षण में भी उनके जेहन में आम आदमी के लिए ही सवाल था. इसलिए उन्होंने सीएम नीतीश को पत्र लिखा था. उस पत्र में वैशाली और बिहार को लेकर ही सवाल था.
जेडीयू की सदस्यता लेने के बाद सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि उनके पिता रघुवंश बाबू जी का मानना था कि राजनीति में परिवार के एक ही सदस्य को ही रहना चाहिए. जननायक कर्पूरी ठाकुर भी इसी विचारधारा को मानते थे. जब से पिता जी की तबीयत ख़राब हुई थी, उस समय भी राजनीति में आने का कोई विचार नहीं था. अंतिम समय में पिता जी ने इशारों में कहा कि वैशाली में उनका जो बचा हुआ काम है, उसे आगे बढ़ाना जरूरी है.
