मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें
01-Oct-2020 10:00 PM
PATNA : विधानसभा चुनाव में 30 सीटों का एलान कर महागठबंधन को झटका देने के बाद माले के जनरल सेक्रेटरी दीपांकर भट्टाचार्य 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पहुंचे हैं. विधानसभा चुनाव को लेकर माले की ओर से सम्मानजनक सीटों की मांग की जा रही है. इसी मुद्दे पर बातचीत करने को लेकर दीपांकर भट्टाचार्य नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे हैं.
आपको बता दें कि जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के जाने के बाद माले ने भी राजद को बुधवार को तगड़ा झटका दिया था. क्योंकि सीट बंटवारे की तस्वीर साफ़ नहीं होने के कारण सीपीआई एमएल ने 30 विधानसभा सीटों का एलान कर दिया है. पार्टी की ओर से सीटों की पहली सूची जारी कर दी गई है. भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा था कि विधानसभा चुनाव में सीटों के तालमेल को लेकर भाकपा-माले और राष्ट्रीय जनता दल के बीच राज्य स्तर पर कई राउंड की बातचीत चली. माले अपनी सीटों की संख्या घटाकर 30 कर ली थी. संपूर्ण तालमेल की स्थिति में इन प्रमुख 30 सीटों में से भी 10 सीटें और भी कम करते हुए हमने 20 प्रमुख सीटों पर हमारी दावेदारी स्वीकार कर लेने का प्रस्ताव रखा था. लेकिन इसपर बात नहीं बनी.
राजद की ओर से माले के लिए जो सीटें प्रस्तावित की गईं हैं. उनमें माले के सघन कामकाज, आंदोलन व पहचान के पटना, औरंगाबाद, जहानाबाद, गया, बक्सर, नालंदा आदि जिलों की एक भी सीट शामिल नहीं है. ऐसे में जब पहले चरण के नामांकन का दौर शुरू ही होनेवाला है, तो माले ने पहली सूची जारी कर दी, जो इस प्रकार है -