पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
20-Jan-2020 05:35 PM
PATNA: मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर समेत 19 आरोपियों को कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद राबड़ी देवी ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा हैं. राबड़ी ने ट्वीट किया कि नीतीश को महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए. महिलाओं के आंसू में इतना दम है कि वह सरकार को भी बहा देगी.
राबड़ी ने किया ट्वीट
राबड़ी देवी ने भोजपुरी में ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘’ बिहार के बालिका गृह की अबोध लईकी ई सुशासनी व्यवस्था पर आंसू रो रहल बाड़ी स! मासूमों के साथ भइल अन्याय पर ई सरकार क्षमा मांगे! न त महिला के आंसू बेकार ना जाई! महिला के आंसू में एतना दम बा कि सरकार के पानी में बहा दी! महिलावर्ग अब चुप न बैठी!
बेटियों से मांगे माफी
राबड़ी ने ट्वीट कर नीतीश कुमार को माफी मांगने की सलाह दी है. लिखा कि ‘’बालिका गृह कांड की लईकी सब तोंद अउर मोंछ वाले अंकल का नाम लेत रहीस पर सजा में नाम ना आइल! नीतीश सरकार के चाहीं कि बालिका गृह की इन मासूमों पीड़ितों के साथ भइल बलात्कार पर बिहार के बेटियों से माफ़ी मांगे!’’
तेजस्वी ने भी उठाया सवाल
कोर्ट के फैसले के बाद तेजस्वी यादव ने निशाना साधा और ट्वीट किया कि ‘’आख़िरकार नीतीश कुमार जी के परम शिष्य ब्रजेश ठाकुर को मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार कांड में दोषी पाया गया. लेकिन वो मूंछ और पेट-तोंद वाले अंकल कहां छुपा दिए गए? फिर तत्कालीन मंत्री मंजू वर्मा को क्यों बर्खास्त किया गया था? बाक़ी NGO संचालकों का क्या हुआ? नीतीश जी जवाब दें.’’
ब्रजेश समेत 19 दोषी करार
दिल्ली के साकेत कोर्ट ने मुख्य आरोपी बृजेश ठाकुर समेत कुल 19 आरोपियों को इस मामले में दोषी करार दिया है. दोषियों के सजा का ऐलान अब तक नहीं हुआ है. मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर को रेप का आरोपी करार दिया गया है. पॉक्सो एक्ट के तहत ब्रजेश ठाकुर दोषी करार दिया गया है. बताया जा रहा है कि 28 जनवरी को सजा पर बहस होगी.