ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट

राबड़ी देवी की सुरक्षा में तैनात एक और सिपाही सस्पेंड : रोहिणी के साथ वीडियो हुआ था वायरल

25-May-2024 07:50 AM

By First Bihar

HAJIPUR : बिहार के सारण लोकसभा सीट पर वोटिंग के दिन और उसके बाद हुई हिंसा के मामले में एक और बड़ा एक्शन हुआ है। अब इस मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की सुरक्षा में तैनात एक और सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित सिपाही पर 20 मई को सारण लोकसभा सीट पर मतदान के दौरान आरजेडी प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के साथ घूमने का आरोप है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो की जांच के बाद वैशाली के एसपी हरकिशोर राय ने उसके बाद निलंबन की कार्रवाई की है।


वहीं, निलंबित सिपाही का नाम आफताब आलम है, जो वैशाली जिला बल में तैनात है। आफताब की ड्यूटी पूर्व सीएम राबड़ी देवी की सुरक्षा में लगाई गई थी। मगर छपरा में वोटिंग के दौरान वह रोहिणी आचार्य के साथ नजर आया। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने मामले की जांच कराई और आरोप सही पाए जाने पर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की है।


जानकारी के अनुसार विगत 20 मई को सारण लोकसभा क्षेत्र में चुनाव हो रहा था। इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के अंगरक्षक के रूप में तैनात रहे सिपाही को लालू प्रसाद यादव के बेटी के साथ एक मतदान केंद्र पर देखा गया। जिसके बाद पूरे मामले के जांच पड़ताल के लिए एक लिए SIT का गठन किया गया था। जो पूरे मामले कि जांच पड़ताल करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री के आवास पर जांच करने पहुंची थी। उसके बाद इस सिपाही को निलंबित किया गया है। 


उधर, इस मामले में वैशाली जिला पुलिस बल के सिपाही 108/आफताब आलम, जिन्हें पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी के अंगरक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। उनका व्हाट्सएप के माध्यम से एक फोटो/वीडियो जिसे सारण जिला का बताया जा रहा है, वह वायरल होने लगा। जो कि जांच उपरांत सही पाया गया है। उक्त सिपाही का बिना आदेश के सारण जिला में उपस्थित रहना उनके कर्तव्य के प्रति लापरवाही, आदेश का उल्लंघन एवं अयोग्य पुलिसकर्मी होने का परिचायक है। उक्त आरोप में सिपाही 108/आफताब आलम को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।