Bihar News: सीमांचल से अमित शाह का बड़ा ऐलान, सीमा से 10 KM अंदर से शुरू होगा अभियान...तीन दिनों में तैयार होगा मास्टर प्लान Bihar land record issue : भूमि सुधार विभाग के लापता रिकॉर्ड पर सख्त हुए विजय सिन्हा, कहा- प्लान तैयार, यह लोग हो जाएं अलर्ट सड़े हुए इंसान के साथ मुझे क्यों जोड़ा जाता? पवन सिंह पर फिर फूटा अक्षरा का गुस्सा! कहा- वो 10 जगह मुंह मारता है, फिर भी... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में गूंजा सड़क का मुद्दा, सरकार से विधायक ने मांगा जवाब; कहा - 500 आबादी वाले गांव में अब तक नहीं बनी सड़क; जानिए मंत्री का जवाब Bihar News: बारात की स्टीकर वाली गाड़ी में शराब की खेल, पुलिस ने पकड़ी भारी खेप, चालक गिरफ्तार Bihar Transport: बिहार के 10 जिलों के DTO समेत 40 ADTO-MVI-ESI से शो कॉज नोटिस, तीन दिनों में मांगा गया जवाब.... Bihar Vidhan Sabha : मंत्री नहीं बनने की टीस ! भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने नगर विकास मंत्री को फंसाया तो विजय सिन्हा ने दिया जवाब- ये भी तो नगर विकास मंत्री रहे हैं BIHAR NEWS : अमित शाह के बिहार दौरे पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- शाह एक धर्म के खिलाफ काम करते, शराबबंदी को लेकर भी कह दी बड़ी बात CTET Re Exam : CTET री-एग्जाम 2026 की डेट जारी, इन केंद्रों पर इस दिन परीक्षा; प्रोविजनल आंसर की में होगी देरी Bihar Highway Project: बिहार में इस फोरलेन निर्माण का काम अटका ! 30 एकड़ जमीन पर घमासान,डीसीएलआर ने दिया जांच का आदेश; पढ़िए क्या है मुख्य वजह
14-Apr-2021 12:48 PM
PATNA : राजधानी पटना में कोरोना के तेज संक्रमण के बीच पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की कोरोना जांच कराई जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर आवास पर आज तमाम सुरक्षाकर्मियों और हाउस गार्ड्स की कोरोना टेस्टिंग कराई जा रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी अपनी मां के आवास पर ही रहते हैं लिहाजा उनके भी सुरक्षाकर्मियों की कोरोना जांच कराई जा रही है।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी देवघर के दौरे से आज पटना वापस आए हैं। मधुपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में प्रचार के लिए तेजस्वी कल झारखंड के हुए थे। तेजस्वी यादव कल दिल्ली से पटना पहुंचे और पटना से हेलीकॉप्टर के जरिए झारखंड गए थे। आज सुबह उन्होंने देवघर के बाबा बैजनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की थी।
कोरोना की पहली लहार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर कई सुरक्षाकर्मी संक्रमित पाए गए थे। राबड़ी देवी के आवास के ठीक पास ही मुख्यमंत्री आवास भी है। मुख्यमंत्री आवास में बीते साल कई सुरक्षाकर्मियों को संक्रमित पाया गया था। खुद मुख्यमंत्री की भतीजी भी कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं। इस बार विशेष सतर्कता के तहत वीआईपी की सुरक्षा में लगे गार्ड्स और सुरक्षाकर्मियों की कोरोना जांच कराई जा रही है।