ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / रात में निकाह-सुबह तलाक: खाने को लेकर लड़की वालों से भिड़ गये बाराती,...

रात में निकाह-सुबह तलाक: खाने को लेकर लड़की वालों से भिड़ गये बाराती, मारपीट के बाद दुल्हन ने शादी तोड़ने का किया ऐलान

29-Oct-2023 02:41 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में ट्रिपल तलाक का मामला प्रकाश में आया है जहां रात में कबूल है कबूल है कबूल है...के साथ ही निकाह की रस्म पूरी हो चुकी थी। रात में निकाह के बाद अगले दिन सुबह में तलाक हो गया। लड़का और लड़की वालों के बीच खाने और सामान को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों पक्ष आपस में ही भिड़ गये। 


काफी देर तक हो हंगामा होता रहा तभी गुस्साएं लड़की के भाई ने दूल्हे की जमकर धुनाई कर दी। मारपीट की घटना के बाद लड़की ने बड़ा फैसला ले लिया। रात में निकाह हुआ था निकाह हुए 12 घंटे भी नहीं हुए थे कि दूल्हन ने सुबह में तलाक लेने का फैसला खुद ले लिया। दुल्हन के इस फैसले की चर्चा अब इलाके में खूब हो रही है। 


बताया जाता है कि नवादा के अंसार नगर के रहने वाले गुलाम नबी की बारात पटना के फुलवारीशरीफ पहुंची थी जहां इमाम कॉलोनी स्थित एक मैरेज हॉल में निकाह का कार्यक्रम हुआ। निकाह के बाद बाराती खाने को लेकर लड़की वालों से बहस करने लगे बात इतनी बढ़ गयी कि नौबत मारपीट पर आ पहुंची। वही लड़की वाले भी दूल्हे की तरफ से आए सामान पर आपत्ति जताने लगे। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और लोग आपस में ही भिड़ गये। 


रातभर मैरेज हॉल में हंगामा होता रहा जिसे देखते हुए दूल्हन शादी तोड़ने का ऐलान कर दिया और दूल्हे के साथ ससुराल जाने से मना कर दिया। वहां मौजूद बड़े बुजुर्गों ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने और लड़की को समझाने की भरपुर कोशिश की लेकिन उनकी किसी ने बात ना सुनी। जिसके बाद लड़का और लड़की के बीच तलाक हो गया। 


इस संबंध में जब स्थानीय फुलवारीशरीफ थाने में बात की गयी तब पता चला कि इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है। दूल्हन की ओर से तीन तलाक दिये जाने के बाद दूल्हा पूरे परिवार के साथ पटना से रवाना के लिए रवाना हो गया। जिसके बाद इस बात की चर्चा लड़का और लड़की पक्ष के साथ-साथ नवादा और फुलवारीशरीफ में खूब हो रही है। निकाह के 12 घंटे के भीतर तलाक लिये जाने के इस मामले को लेकर हर कोई हैरान हैं।