मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत
18-Oct-2020 10:33 AM
DESK : एक दर्दनाक मामला पटना के मनेर से सामने आया है, जहां दो मासूम की संदिग्घ हालत में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मां के साथ सोये दो मासूम बच्चोंं की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई.
घटना मनेर थाना इलाके के शेरपुर पूर्वी पंचायत की है. मृतक बच्चों में शेरपुर निवासी कुणाल कुमार विश्वकर्मा का दो साल का बेटा दीपक और एक साल का बेटा लवकुश शामिल है. बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे अपने मां के साथ सो रहे थे और अगली सुबह दोनों मृत पाए गए. दोनों बच्चों के मुंह से झाग और कान से खून निकल रहा था.
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन बच्चों को लेकर अस्पताल पुहंचे , जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. संभावना जताई जा रही है कि सांप काटने से दोनों बच्चों की मौत हो गई है. मां ने बताया कि रात के तीन बजे उसने छोटे बेटे को दूध पिलाया और बच्चों के साथ सो गई. सुबह जागी तो देखा कि बच्चों के कान से खून और मुंह से झाग निकल रहा है.