धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
08-Dec-2023 11:26 AM
By DEEPAK RAJ
BAGHA : इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है तो फिर उसे शायद ही यह समझ में आता हो उसके तरफ से जो कदम उठाया जा रहा है वह सही है या नहीं। उसे तो बस यही लगता है कि उसके तरफ से जो किया जा रहा है वही सही है। यही वजह है कि इसको लेकर कभी - कभी समस्या भी हो जाती है और फिर बात जान पर बन आती है। अब एक ऐसा ही मामला बगहा से निकल कर सामने आया है, जहां सुबह एक प्रेमी जोड़े का शव एक साथ फंदे से लटका मिला है।
मिली जानकारी के अनुसार, बगहा में शुक्रवार की सुबह एक प्रेमी जोड़े का शव एक साथ फंदे से लटका मिला है। यहां प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। जहां लड़के के परिवार का कहना है कि दोनों की हत्या की गई है। जबकि लड़की का परिवार इसेआत्महत्या बता रहा है। यह मामला रामनगर के पकड़ी गांव का है।
बताया जा रहा हैं कि, पकड़ी गांव के मुन्ना राम एवं मधु देवी के बीच प्रेम प्रसंग वर्षो से चल रहा था। इसी को लेकर मुन्ना राम बीती रात मधु देवी से मिलने उसके घर आया हुआ था। मधु देवी के घर के परिजनों ने घर में घुसते हुए एक व्यक्ति को देखा था। जिसके बाद इसकी सूचना रामनगर पुलिस को दी मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो देखा की दोनो का शव घर में लटका हुआ हैं।
उधर, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हैं। इसको लेकर मुन्ना राम परिजनों का कहना हैं की मेरे बेटा को बुला कर हत्या की गई हैं। जबकि मधु देवी के परिजनों का कहना हैं की दोनों ने आत्महत्या की हैं। थानाध्यक्ष अनंत राम बताया की संधिग्ध हालत में शव मिला हैं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।