Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
22-Jun-2021 11:03 AM
GAYA : बिहार के गया जिले में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे आशिक की ग्रामीणों ने पकड़कर शादी करवा दी. बताया जा रहा है कि प्रेमी-प्रेमिका दोनों में से कोई भी शादी के लिए तैयार नहीं था लेकिन फिर भी ग्रामीणों ने दोनों की पकड़कर शादी करवा दी. बाद में लड़का और लड़की दोनों पक्ष के लोगों ने जबरदस्ती हुई इस शादी के विरोध में खूब बवाल काटा.
मामला गया के इमामगंज प्रखंड के कोठी थाना क्षेत्र के देवरिया गांव का है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव-समाज के डर से प्रेमी जोड़े चोरी-छिपे एक दूसरे से मिला करते थे. किसी के देख लेने और बदनामी का डर बना रहता था. लेकिन मैगरा थाना क्षेत्र के बिकुआ कला गांव के रहने वाला आशिक मुकेश अपनी प्रेमिका से मिलने देवरिया पहुंच गया, जहां ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया.
प्रेमी-प्रेमिका को साथ पकड़ने के बाद ग्रामीण उनकी शादी करवा देने की बात करने लगे. सूचना दोनों के परिजनों तक पहुंच गई. दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंचकर इसका विरोध करने लगे. काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा लेकिन ग्रामीणों ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा-बुझाकर प्रेमी और प्रेमिका की एक-दूसरे से स्थानीय मंदिर में शादी करवा दी.