Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था
22-Jan-2024 02:35 PM
By First Bihar
DESK: आखिरकार 500 वर्षों की तपस्या पूरी हो गयी। आज वो दिन आ गया जब भगवान श्रीराम अयोध्या के भव्य मंदिर में विराजमान हो गए। आज पूरे विधि विधान के साथ रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गयी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की। इस भव्य समारोह का साक्षी पूरा देश बना।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सदियों की प्रतिक्षा के बाद आज हमारे राम आ गए हैं। त्याग और तपस्या के बाद हमारे राम आ गए हैं। इस शुभ घड़ी की सभी समस्त देशवासियों को मेरी बधाई। उन्होने कहा कि हमारे रामलला अब टेंट में नही रहेंगे बल्कि अब रामलला दिव्य मंदिर में रहेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संत समाज और अति विशिष्ट लोगों की उपस्थिति में रामलला के श्रीविग्रह की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आज से हजार साल बाद भी लोग आज की तारीख की चर्चा करेंगे। कितनी बड़ी रामकृपा है कि हम सब इस पल साफ साफ घटित होते देख रहे हैं।
हम सब जानते हैं कि जहां राम का काम होता है वहां पवनपुत्र हनुमान अवश्य विराजमान होते है। इसलिए मैं राम भक्त हनुमान को भी नमन करता हूं। हमारे आस-पास दिव्य दृष्टया उपस्थित हैं। प्रभू राम से क्षमा याचना भी करता है हमारी तपस्ता में कुछ तो कमी रह गयी होगी कि हम इतने सदियों तक यह कार्य नहीं कर पाये थे आज वो कमी पूरी हुई है मुझे विश्वास है कि प्रभू राम आज हमे अवश्य क्षमा करेंगे।
भारत के संविधान में पहली पंक्ति में भगवान राम विराजमान हैं। भारत की न्याय पालिका का आभार व्यक्त करुंगा जिसने न्याय की लाज रख ली। न्याय के पर्याय प्रभू राम का मंदिर भी न्याय वद्द तरीके से ही बना। आज गांव गांव में कीर्तन हो रहा है मंदिरों में उत्सव हो रहा है। स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है पूरा देश आज दिवाली मना रहा है।