ब्रेकिंग न्यूज़

TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Home / news / राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्षी सदस्यों ने की नारेबाजी, गिनाया जा रहा...

राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्षी सदस्यों ने की नारेबाजी, गिनाया जा रहा सरकार की उपलब्धि

12-Feb-2024 12:09 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार की सियासी अफरा-तफरी के बीच नीतीश कुमार की एनडीए सरकार का आज फ्लोर टेस्ट है। जहां आरजेडी खेला होने की बात कह रही है। वहीं भाजपा और जदयू के नेता सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। इस बीच  बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का विधानसभा के सेंट्रल हॉल में अभिभाषण जारी है। राज्यपाल ने सभी विधायकों को धन्यवाद दिया। लेकिन, सबसे बड़ी बात रही कि राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्षी दलों के विधायक ने विरोध करना शुरू कर दिया है। 


दरअसल, राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि सामान्य वर्ग के लोगों के लिए भी काम किया जा रहा है। राज्य के युवाओं और बेरोजगारों के लिए भी सरकार निरंतर काम कर रही है।  इसके बाद अभिभाषण के दौरान विपक्षी दलों के सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि विपक्ष के नारेबाजी के बीच राज्यपाल ने अपना अभिभाषण जारी रखा है। कुछ देर नारे लगाने के बाद सभी शांत हो गये. राजद विधायक तेजस्वी जिंदाबाद के साथ साथ योजनाओं की क्रेडिट लेने का आरोप लगाते रहे। 


वहीं, सुचना यह भी मिल रही है कि विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधायक पंकज मिश्रा,  सुदर्शन और विजय मंडल के बीच हाथापाई की नौबत आ गई थी। हालांकि अन्य विधायकों ने बीच बचाव कर मामले को शांत करा दिया। इससे साथ ही राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर अपने अभिभाषण में सरकार के संकल्प को दोहराया. राज्य में सुशासन की सरकार, कानून व्यवस्था पहली प्राथमिकता। पुलिसकर्मियों की कमी को जल्द किया जायेगा दूर।  पुलिस के लिए आधारभूत संरचाओं का विकास किया जा रहा है. कई थानों की स्थापना की गयी है।