पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'
30-Nov-2023 11:26 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके मसौढ़ी से निकल कर सामने आ रही है। जहां सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, पटना में दो अलग-अलग सड़क हादसों में में 4 लोगो की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चारों बाइक पर सवार होकर कही जा रहे थे। घटना मसौढ़ी अनुमंडल थाना क्षेत्र के धनरुआ और पीपरा थाना क्षेत्र में हुई। बताया जा रहा है कि सड़क हादसा दो जगहों पर हुआ है। इन दो हादसों में 4 लोगों की मौत हुई है।
वहीं, पहली घटना बिहटा सरमेरा सड़क पर हुई। जिसमें लोदीपुर के समीप एक बाइक डीभाईडर से टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी होकर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। दोनों मृतक संतोष कुमार और रविकांत कुमार बिहारशरीफ के टिकलीपर के रहने वाले थे। जो बाइक पर सवार होकर सुबह घर से निकले थे।