पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'
30-Nov-2023 03:12 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना के नौबतपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक जमीन कारोबारी को गोली मारकर घायल कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी पटना के नौबतपुर में जमीन कारोबारी पर गोलीबारी का मामला सामने आया है। यहां बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने एक जमीन कारोबारी के वाहन को घेरकर ताबड़तोड़ गोलीबारी की जिसमें वो बुरी तरह से घायल हो गया। इस घटना के बाद उसे इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।
जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र का है जहां बीते रात महमदली चक के पास शेखपुरा की ओर जाने के क्रम में अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने जमीन कारोबारी के वाहन पर जमकर फायरिंग की। इस घटना में जमीन कारोबारी गोली लगने से घायल हो गए हैं। जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं, इस घटना में घायल युवक की पहचान नौबतपुर थाना के शेखपुरा गांव निवासी दिनेश सिंह के पुत्र नितेश कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार जमीन कारोबारी नितेश कुमार अपने फॉर्च्यूनर से लखीसराय से देर रात लौट रहे थे। इसी दौरान नौबतपुर थानाक्षेत्र के महमदली चक के पास पहले से घात लगाकर बैठे बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जहां दो गोली नितेश कुमार को लगी, घटना की जानकारी मिलने के बाद नौबतपुर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक सभी अपराधी फरार हो गए थे।