BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान Bihar News: बिहार में प्रसाद खाने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी, बीमार लोगों में कई महिला और बच्चे शामिल; गांव में मचा हड़कंप Bihar News: बिहार में प्रसाद खाने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी, बीमार लोगों में कई महिला और बच्चे शामिल; गांव में मचा हड़कंप Bihar Crime News: रेप के बाद हुई थी महिला की हत्या, वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी अरेस्ट Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस के बागी नेताओं पर एक्शन शुरू, पूर्व विधायक समेत दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला
26-Apr-2023 03:18 PM
By First Bihar
PATNA : गर्मी का मौसम शुरू होते ही आगलगी की घटना में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर हर दिन कहीं न कहीं से आगलगी की घटना निकल कर सामने आता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां गैस लीक के कारण दानापुर थाना क्षेत्र के थाना रोड में बुधवार को तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। ये मकान सुनील साव का है।
मिली जानकारी के अनुसार, दानापुर में आज सुबह एक घर में गैस सिलेंडर से लीक होने लगा। इस दौरान सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। यह आग पहले मंजिल तक पहुंच गया।जिसके बाद आसपास में अफरा तफरी का माहौल बन गया। लोग इधर उधर भागते नजर आए। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची दानापुर पुलिस ने अग्निशमन को जानकारी दी। जिसके बाद अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस मकान के नीचे एक मिठाई की दूकान होने की भी बात कही जा रही है।
इधर, इस घटना को लेकर घर के मालिक सुनील साव ने बताया कि, इस अगलगी में लगभग 2 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना के संबंध में दानापुर थानाध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और अग्निशमन को सूचना दी। मकान मालिक द्वारा गैस लीक के कारण आग लगने की सूचना दी गई है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया।