मुजफ्फरपुर: ट्रेन में चोरी का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार; जेवरात बरामद मुंगेर में साइबर ठगों का खेल जारी, दो लोगों से 13 लाख रुपये की ठगी, साइबर थाने में केस दर्ज मुंगेर में शराब माफिया ने किया पुलिस टीम पर हमला, QRT के 3 जवान घायल, सरकारी राइफल छीने जाने की खबर मुंगेर में चलती कार में लगी भीषण आग, कूदकर दो भाईयों ने बचाई अपनी जान Bihar में शिक्षकों की नियुक्ति में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा: जाली दस्तावेज के सहारे नौकरी करने वाले 2912 टीचर पकड़े गये, अभी और मामले सामने आयेंगे छपरा में फ्लिपकार्ट के गोदाम से 2.36 लाख की चोरी, खिड़की का ग्रिल काटकर चोरों ने दिया घटना को अंजाम Success Story: कई बार असफल होने के बावजूद नहीं टूटे हौसले, जुनून ने बना दिया अधिकारी, दिलचस्प है IAS प्रियंका गोयल की सक्सेस स्टोरी Success Story: कई बार असफल होने के बावजूद नहीं टूटे हौसले, जुनून ने बना दिया अधिकारी, दिलचस्प है IAS प्रियंका गोयल की सक्सेस स्टोरी अरवल DM ने मधुश्रवां क्षेत्र का किया निरीक्षण, पर्यटन के विकास की संभावनाओं का किया आकलन CBSE KVS NVS Recruitment Exam 2026: CBSE ने जारी किया KVS–NVS भर्ती टियर-1 परीक्षा शेड्यूल, जानिए.. एग्जाम का डेट और टाइम
26-Apr-2023 10:17 AM
By First Bihar
PATNA : राजधानी पटना से सटे इलाके बिहटा के नेउरा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां ग्रामीण मुखिया की पिटाई से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इस पिटाई की वजह एक मामूली से नाली विवाद बताया जा रहा है।
दरअसल, बिहटा के नेउरा में मुखिया और पड़ोसी के बीच नाली विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। जहां मुखिया की पिटाई से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. इस घटना में दोनों तरफ से आधा दर्जन लोग घायल हुए है। मृत महिला की पहचान बेचूं टोला गांव निवासी लालबाबू राय की पत्नी देवंती देवी के रूप में हुईं है।
मिली जानकारी के अनुसार, बिहटा के श्रीचंद्रपुर पंचायत के बेचूं टोला गांव मे पंचायत के वर्त्तमान मुखिया राम अवधेश राय और उनके पड़ोसी के बीच नाली का विवाद चल रहा है। इसी को लेकर एकबार फिर से कहा सुनी हुई और इसी दौरान दोनों तरफ से हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान मुखिया से तरफ से एक बुजुर्ग महिला पर बुरी तरह से हमला किया गया। जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही इस घटना में दोनों पक्ष के तरफ से दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनका इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है।
बताया जा रहा है कि, मंगलवार की देर रात्रि बेचूं टोला गांव के मुखिया राम अवधेश राय से नाली विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के तरफ से कहासुनी हो गई। जिसके बाद मुखिया अपने कुछ आदमियों के साथ आकर दूसरे पक्ष पर हमला बोला दिया। उस समय घर में सिर्फ तीन महिलाएं थी। मुखिया ने इसी दौरान घर की एक बुजुर्ग महिला पर दो से तीन बार लाठी से वार कर दिया जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद नेउरा थाना की थाना प्रभारी श्याम प्रभा कुमारी दल बल के साथ बेचू टोला गांव पहुंची, जहां आक्रोशित परिजनों को समझाकर काफी मशक्कत के बाद बुजुर्ग महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेजा गया। गांव में घटना के बाद तनाव को देखते हुए पुलिस की टीम गांव में कैंप कर रही ह। वहीं महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और घटना के बाद से आरोपी मुखिया फरार बताया जा रहा है। जिसकी तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है।