ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / राजधानी में कॉमर्शियल वाहन टिकट काउंटर में लगी आग, लाखों कैश समेत कागजात...

राजधानी में कॉमर्शियल वाहन टिकट काउंटर में लगी आग, लाखों कैश समेत कागजात जलकर राख

07-May-2023 07:16 AM

By First Bihar

PATNA : राजधानी पटना में उस समय अफरा- तफरी मच गयी जब कोतवाली थाना क्षेत्र के आर ब्लॉक चौराहे पर स्थित पटना टू अरवल और मेहंदिया जाने वाले कॉमर्शियल वाहनों की टिकट बुकिंग कार्यालय में अचानक आग लग गई। देर रात देखते ही देखते कार्यालय से उठी आग ने विकराल रूप ले लिया। कॉमर्शियल वाहन टिकट बुकिंग कार्यालय में रखीं सभी टिकट और कागजातों के साथ-साथ कलेक्शन के रखे हुए लाखों रुपए जल गए।


दरअसल,  आर ब्लॉक चौराहे पर स्थित पटना टू अरवल और मेहंदिया जाने वाले कॉमर्शियल वाहनों की टिकट बुकिंग कार्यालय में शॉट सर्किट की वजह से आग लग गयी।  जिसके बाद आस- पास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गयी है।  इस अगलगी में दूकान में मौजूद लाखों का कैश और टिकटें जलकर राख हो गयी। यहां से रोजाना अरवल और मेहंदीय के लिए सैकड़ों लोगों का टिकट कटता था। राजधानी के आर ब्लॉक चौराहे के पास कॉमर्शियल वाहनों की टिकट बुकिंग कार्यालय मौजूद है। इसी में आगलगी की घटना सामने आयी। 


वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अग्निशमन विभाग की एक छोटी और बड़ी गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। टिकट बुकिंग काउंटर के बाहर मौजूद बुकिंग कार्यालय के स्टाफ ने बताया कि आए दिन की तरह शनिवार की रात भी खा पीकर वो लोग बुकिंग काउंटर के कार्यालय के बाहर बने परिसर में सो रहे थे। अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। 


इधर, इस घटना की सुचना मिलने के बाद कोतवाली थाना की पुलिस की गश्ती टीम घटनास्थल पर पहुंची और आनन-फानन में इस पूरे मामले की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी। इस दौरान इस कार्यालय में रखे टिकट के साथ कागजात और लाखों रुपए आग की जद में आ गए।