अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
13-Jan-2023 06:47 PM
PATNA: भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने समाजवादी नेता शरद यादव के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा है कि शरद यादव का महाप्रयाण ऐसी घटना है जिसने राजनीति से जुड़े सभी लोगों को शोकमग्न कर दिया है। आर के सिन्हा ने कहा कि शरद यादव का जन्म भले ही मध्यप्रदेश में हुआ हो लेकिन उन्होंने अपनी राजनीति बिहार से ही की और सांसद बने।
आर के सिन्हा ने दिवंगत शरद यादव को याद करते हुए कहा कि शरद यादव काफी सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। एक बार सेंट्रल हॉल में जब शरद यादव से उनकी मुलाकात हुई थी तब शरद यादव ने आर के सिन्हा से शिकायत करते हुए कहा था कि वे उनकी काफी टेबल पुस्तक के समारोह में नही आए थे इसलिए उन्हें उनके घर आना होगा और जब आर के सिन्हा शरद यादव के घर पहुंचे तो उन्होंने न सिर्फ उनका स्वागत किया बल्कि अपनी पुस्तक भी भेट की।
आर के सिन्हा ने बताया कि जब ब्रजकिशोर मेमोरियल हॉल में जनता पार्टी के नेता का चुनाव होने वाला था तब यह लगभग तय हो चुका था कि रामसुंदर दास नेता चुने जाएंगे पर रघुनाथ झा ने खड़े होकर 14 वोट काट लिए तो लालू प्रसाद नेता निर्वाचित हो गए और चुनाव पर्यवेक्षक होने के नाते लालू प्रसाद के नेता पद की घोषणा भी शरद यादव ने ही की थी। इस तरह लालू प्रसाद को पहली बार मुख्यमंत्री बनाने में शरद यादव का योगदान रहा। आरके सिन्हा ने ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।