ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

प्रशासन की बदहाली आई सामने, गया के क्वारेंटाइन सेंटर में 5 साल के बच्चे की सांप काटने से मौत

21-May-2020 12:54 PM

By PANKAJ KUMAR

GAYA : कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए देश में जारी लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. प्रवासी मजदूरों को अपने गांव आने के बाद भी उन्हें घर जान के बजाय क्वारेंटाइन सेंटर में भेजा जा रहा है. इन सब के बीच गया के मोहनपुर प्रखंड के कचनपुर विद्यालय क्वारेंटाइन सेंटर में 5 साल के मासूम की सांप काटने से मौत हो गई. ग्रामीणों ने सांप को भी मार दिया है. वहीं कोई भी अधिकारी इस मामले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं.

बताया जा रहा है कि गया के मोहनपुर प्रखण्ड के कंचनपुर उच्च विद्यालय क्वारेंटाइन सेंटर में मुंबई से लौटा एक परिवार चार दिन से रह रहा था. बच्चे और उसकी मां जमीन पर सो रही थी. तभी बुधवार की देर रात 3 बजे के करीब में बच्चे को सांप ने काट लिया. जिसके बाद क्वारेंटाइन सेंटर में हड़कंप मच गया. 

आनन-फानन में वहां क्वारेंटाइन लोगों ने सांप को पीट पीट कर मार डाला.  आनन फानन में बच्चे को सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी मौत हो चुकी थी. मृतक के परिजनों ने सरकारी व्यवस्था पर आरोप लगाया है. बताया कि क्वारेंटाइन सेंटर में सोने के लिए जमीन पर सिर्फ गद्दा दिया गया है, इसलिए बच्चा जमीन पर ही सो रहा था और सांप के काटने से मौत हो गयी है.