बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
20-May-2020 06:20 PM
By PRIYARANJAN SINGH
SUPAUL: कोरोना आपदा को लेकर बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर अब नशेड़ी का अड्डा बनता जा रहा है. सदर प्रखंड से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बसबिट्टी क्वॉरेंटाइन सेंटर से 9 लीटर ताड़ी बरामद किया है. जो वहां रहने वाले कुछ प्रवासियों ने अपने नशे के लिए मंगवाया था.
राज्य सरकार इस आपदा की घड़ी में क्वॉरेंटाइन सेंटर पर प्रवासियों को हर संभव मदद पहुंचा रही है. ऐसे में प्रवासी शराबबंदी वाले बिहार में क्वॉरेंटाइन सेंटर को नशा का अड्डा बना रही है. ताड़ी की ये खेप वहां रहने वाले कुछ प्रवासियों ने नशे के लिए मंगवाया था. लेकिन जिला प्रशासन द्वारा रखे गए कुछ वोलेंटियर की वजह से इस खेप को पकड़ लिया गया है.
सदर थाना को इसकी सूचना दे दी गयी है. वहां प्रतिनियुक्त शिक्षक ने बताया क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी मजदूर सभी लोकल हैं. जिसकी वजह से उनके परिजन उन्हें शराब, गाजा और ताड़ी जैसी मादक पदार्थ मुहैया करा रही है. स्थानीय लोगों का भी आरोप है कि प्रवासियों के द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है तो दूसरी ओर नशे में उपद्रव भी मचाना आम बात हो गयी है. बता दें कि इससे पहले कटिहार में भी प्रवासी मजदूरों का गांजा पीते हुए वीडियो वायरल हुआ था.