Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप
26-May-2020 11:51 AM
PATNA: क्वॉरेंटाइन सेंटर में प्रवासी मजदूर वंदे मातरम और भजन सुनने के बदले लॉलीपॉप गाना और छलकता हमरो जवनिया ए राजा जैसे जाने की फरमाईश स्कूलों में तैनात महिला संगीत शिक्षक से डिमांड कर रहे है. यही नहीं इस तरह के गाना नहीं गाने पर महिला शिक्षकों को गाली भी दे रहे है.
महिला शिक्षकों ने संघ से की शिकायत
सीवान की एक महिला शिक्षक ने इसको लेकर शिक्षक संघ से शिकायत की है. कहा क्वॉरेंटाइन सेंटर में प्रवासी मजदूर भोजपुरी के अश्लील गाने की डिमांड कर रहे हैं. ऐसे में काम करना वहां पर मुश्किल हो रहा है. संघ ने कहा कि क्वॉरेंटाइन सेंटर से महिला शिक्षकों की ड्यूटी हटाई जाए या महिला को सुरक्षा दी जाए.
तनाव कम करने के लिए संगीत का कार्यक्रम
क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी मजदूरों के मनोरंजन के लिए भजन, गाने का कार्यक्रम किया जा रहा है. जिससे प्रवासी मजदूरों का तनाव कम हो सके. ऐसे में बिहार के संगीत शिक्षकों को भी ड्यूटी में लगाया गया है. लेकिन प्रवासी मजदूर इस तरह का डिमांड कर रहे है कि ड्यूटी करने वाली महिला शिक्षक परेशान हो गई है. बता दें कि लॉकडाउन में फंसे बिहारी प्रवासी मजदूरों को ट्रेनों से रोज लाया जा रहा है. अब तक करीब 15 लाख बिहार आ चुके हैं. आ रहे प्रवासियों को क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा जा रहा है.