ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश

Home / news / क्वारंटाइन सेंटर में दिए गए अनाज का ब्यौरा लेने लगी सरकार, 15 जून...

क्वारंटाइन सेंटर में दिए गए अनाज का ब्यौरा लेने लगी सरकार, 15 जून को बंद होने वाले हैं ब्लॉक सेंटर

01-Jun-2020 09:27 PM

PATNA : बिहार सरकार क्वारंटाइन सेंटर में खर्च हो रहे एमडीएम अनाज का ब्यौरा लेने लगी है. शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी जिलों के कार्यक्रम पदाधिकारियों को पत्र लिखा है. सरकार की ओर से उन्हें आंकड़ा उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है.


बिहार शिक्षा विभाग में मध्याहन भोजन योजना के निदेशक कुमार रामानुज की ओर से सभी जिलों के एमडीएम डीपीओ को पत्र लिखा गया है. इस पत्र के मुताबिक विद्यालयों में भंडारित खाद्यान्न को क्वारंटाइन सेंटर में कितना खर्च किया जा रहा है. हर शुक्रवार को इसकी डाटा सरकार के सामने पेश करनी है. बता दें कि 22 मई को ही राज्य सरकार ने एमडीएम के खाद्यान्न को क्वारंटाइन सेंटर के उपयोग में लाने का निर्देश दिया था.


बिहार सरकार की ओर से इशारों में ही यह पहले ही स्पष्ट कर दिया गया है कि अनुमानतः 15 जून तक बिहार में क्वारंटाइन सेंटर को बंद कर दिया जायेगा. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि अब उतनी संख्या में प्रवासी मजदूर बिहार वापस नहीं आ रहे हैं. जितने लोग बिहार लौटने को इच्छुक थे, लगभग सभी लोग अब वापस आ चुके हैं. जो लोग बचे हुए हैं. एक से दो हफ्ते में उनके लौट आने की संभावना जताई गई है.