ब्रेकिंग न्यूज़

प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर

Home / news / पटना : प्यार में धोखा मिलने पर प्रेमिका ने इको पार्क के बाहर...

पटना : प्यार में धोखा मिलने पर प्रेमिका ने इको पार्क के बाहर खाया था जहर, प्रेमी पर लगाया गंभीर आरोप

21-Jan-2020 08:37 AM

PATNA : पटना में रहकर पढ़ाई करने वाले एक प्रेमी युगल शुक्रवार को इको पार्क घूमने गए, जहां प्रेमी के साथ झगड़ा हो जाने के बाद प्रेमिका ने पार्क से बाहर आकर जहर खा लिया था. समय पर इलाज हो जाने के बाद युवती की जान बच गई. 

सोमवार को होश के आने के बाद युवती ने अपना बयान पुलिस के सामने दर्ज कराया. युवती ने अपने प्रेमी विश्वजीत सिंह पर आत्महत्या के लिए बाध्य करने का आरोप लगाया है. युवती ने बताया कि प्यार में धोखा मिलने के बाद उसने सुसाइड की कोशिश की थी. वहीं सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद युवती अपने घर लौट गई. युवती के बयान के आधार पर पुलिस ने महिला थाने को शिकायत भेज दी है. 

युवती ने पुलिस को बताया कि वह पटना के राजाबजार में काम करती है और 2013 से पटना में रह रही है. बांका के आकाकरा के विश्वजीत सिंह के साथ 2015 से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था. युवक ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया और कारोबार के नाम पर डेढ़ लाख रुपए भी ऐंठ लिए. इसके बाद विश्वजीत ने 24 नवंबर को दूसरी लड़की से शादी कर ली. जिसके बाद वह डिप्रेशन का शिकार हो गई है.