Patna News : पटना के इस इलाके की बदलेगी सूरत, मात्र 20 दिनों में 'ट्रायंगल पार्क' से बढ़ेगी खूबसूरती और सुविधा Bihar News: NEET छात्रा की मौत मामले का बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को नोटिस जारी कर मांगा जवाब Bihar News: NEET छात्रा की मौत मामले का बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को नोटिस जारी कर मांगा जवाब Land for Job case : लालू यादव परिवार के साथ पहुंचे राउज एवेन्यू कोर्ट, लैंड फॉर जॉब केस में आरोपों से किया इनकार Bihar Assembly news : बिहार विधानसभा में हज यात्रियों के लिए पटना से उड़ान की मांग, मंत्री विजय चौधरी ने दिया जवाब पटना एम्स में चमत्कार: 3 साल के बच्चे का लीवर कैंसर ऑपरेशन सफल, 7 घंटे की मशक्कत रंग लाई Bihar journalist pension : आपको भी उठाना है पत्रकार पेंशन योजना का लाभ, तो जानिए सरकार के नियम और शर्तें; विधानसभा में मंत्री ने सब क्लियर कर दिया Bihar Ethanol Factory : बिहार में इथेनॉल फैक्ट्रियों बंद हो गई है ....? विधानसभा में उठा मुद्दा तो जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब;सच जानकार आप भी रह जाएंगे हैरान Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में हंगामा, राजू तिवारी ने उठाई विपक्ष से माफी मांगने की मांग; दलित विरोधी होने का लगाया आरोप Nitish Kumar Yojana : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये, लिस्ट में आपका नाम भी है शामिल
26-Aug-2021 09:42 PM
ARRAH: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की हत्या कर दी। मामला भोजपुर के छीनेगांव टोला की है। चार बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारने का षडयंत्र रच डाला। पति को नशीली चाय पिलाया जिसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान सत्यदेव बिंद के 35 वर्षीय पुत्र परमात्मा बिंद उर्फ गुड्डू बिंद के रुप में हुई है। जो पेशे से राजमिस्त्री थे।
मृतक की पत्नी ने इस घटना को चोरी का रूप देने की कोशिश की लेकिन मृतक के बच्चों ने अपनी मां की काली करतूत खोल दी। पुलिस ने पत्नी लालसा देवी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं घटनास्थल से मोबाइल और नोटों में लपेट रखा गया सिम कार्ड भी बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल के जरिए महिला अपने प्रेमी से संपर्क में रहती थी।
महिला के प्रेमी का नाम अजीत यादव है जो कोईलवर के वीरमपुर गांव का रहने वाला है। हालांकि उसके सहयोगी के नाम का खुलासा नहीं हो सका है। इस घटना को लेकर मृतक की मां के बयान पर लालसा देवी और उसके प्रेमी अजीत यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी।वही एक अज्ञात व्यक्ति को भी आरोपी बनाया गया।अब पुलिस महिला के प्रेमी और उसके सहयोगी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
मृतक के भाई रामदूत ने बताया कि पत्नी के साथ भाई अपने कमरे में सोये हुए थे। तभी अचानक भाभी चोर-चोर कहकर शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर वह बाहर निकला तो कोई नहीं दिखा। कुछ ग्रामीण भी पहुंच गये और काफी खोजबीन की गयी लेकिन चोरों का पता नहीं चल सका। इसके बाद वह भाई के कमरे में गया तो देखा कि वह मृत पड़ा हुआ है।
इसके बाद इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। जिस वक्त हत्या की गयी उस वक्त महिला ने सोचा कि बच्चे सो रहे हैं लेकिन बच्चे सोए नहीं थे वे उनकी हरकतों को देख रहे थे। उन्होंने पुलिस को सारी घटना के बारे में बताया। महिला ने हत्या का रूप बदलने की पूरी कोशिश की थी लेकिन उसकी एक गलती ने सारे पोल खोलकर रख दिए। अब वह पुलिस की गिरफ्त में हैं। बच्चों की बातें सुनकर गांववाले भी सकते में पड़ गये। बेटी सीमा और बेटे प्रिंस ने बताया कि उनके पिता को मां ने नशीली चाय पिलायी थी जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गयी थी।
बताया जाता है कि परमात्मा उर्फ गुड्डू बिंद की शादी करीब 12 साल पहले सारण जिले के रहने वाली लालसा देवी के साथ हुई थी। लालसा अपने मामा के घर कोईलवर थाना क्षेत्र के इंग्लिशपुर गांव में रहती थी। ननिहाल में रहने के दौरान ही वीरमपुर गांव के रहने वाले अजीत यादव से उसे प्यार हो गया था। शादी के बाद से ही पति पत्नी के बीच अक्सरहां किसी ना किसी बात को लेकर लड़ाई हुआ करता था।
एक बार वह अपने बच्चों को लेकर प्रेमी के घर भाग गयी थी। जिसके बाद परिवार और गांव वालों ने मामले को सुलझाया और फिर वह घर लौंट आई थी। तब से दोनों ठीक से रह रहे थे। लेकिन इस बार तो प्रेमी को पाने के लिए उसने अपने पति की ही हत्या कर दी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. वही पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।