ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar teacher leave : बिहार में शिक्षक छुट्टी में बड़ा बदलाव: अब इस तरह की छुट्टी में रविवार नहीं जोड़ा जाएगा; मंत्री ने कर दिया एलान Bihar News: बिहार में फैमिली प्लानिंग ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने NH किया जाम Earthquake : भूकंप के झटके से दहला भारत का यह शहर, तेज झटकों के बाद घरों-दफ्तरों से बाहर निकले लोग पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक क्षण: पहली बार 46 न्यायाधीशों के साथ काम करेगा, 9 नए जजों की नियुक्ति जल्द पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक क्षण: पहली बार 46 न्यायाधीशों के साथ काम करेगा, 9 नए जजों की नियुक्ति जल्द Government holiday : होली से पहले वेतन और बोनस का तोहफा, कर्मचारियों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान;2, 3 और 4 मार्च को रहेगी छुट्टी BIHAR NEWS : ड्यूटी पर तैनात NSG कमांडो का निधन, गांव में शोक की लहर Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar Assembly : बिहार के इन इलाकों में बढ़ी मुस्लिम और ईसाईयों की संख्या; बिहार विधानसभा में गरमाई बहस, जानिए सरकार ने क्या दिया जवाब

प्यार के लिए सब कुर्बान: प्रेमिका के लिए दुबई की नौकरी छोड़ कर चला आया गांव, थाने में भरी मांग

प्यार के लिए सब कुर्बान: प्रेमिका के लिए दुबई की नौकरी छोड़ कर चला आया गांव, थाने में भरी मांग

20-Jun-2021 08:45 PM

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे की एक प्रेम कहानी पूरे इलाके में चर्चा में है. प्रेमिका की खातिर एक युवक दुबई की नौकरी छोड़ कर चला आया. फिर भी बात नहीं बनती दिखी तो पुलिस के पास गुहार लगायी. न उसके घर वाले राजी थे और न प्रेमिका के परिजन मान रहे थे. आखिरकार पुलिस ने साथ दिया और फिर थाने में उसने अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर कर साथ जीने मरने का नाता जोड़ लिया. 


तीन साल पहले हुआ था प्यार
मामला गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के खजुरहां गांव का है. इस गांव के आनंद कुमार की बहन की शादी पास के ही इमिलिया गांव में हुई थी. बहन के घर आने जाने के क्रम में आनंद को उसी गांव की एक लडकी से प्यार हो गया. इमिलिया गांव के मुन्ना मांझी की बेटी संजना से उसे प्यार हुआ और दोनों ने साथ जीने मरने का वादा किया.


लेकिन आनंद बेरोजगार था और दोनों के घर वाले भी शादी के लिए तैयार नहीं थे. इसलिए उसने शादी के लिए पैसे कमाने की ठानी और काम की तलाश में दुबई चला गया. उसने प्रेमिका से वादा किया कि दुबई से लौट कर वह उससे शादी करेगा. दुबई से ही वह अपनी प्रेमिका से लगातार संपर्क में था औऱ उससे फोन पर बात चीत लगातार हो रही थी.


प्रेमिका की शादी की बात चली तो नौकरी छोड़ लौटा
इसी बीच संजना के घर वालों ने उसे मोबाइल पर लडके से बात करते देख लिया. घर वालों ने उसकी शादी करने की ठानी औऱ लड़का तलाशना शुरू कर दिया. प्रेमिका ने आनंद को इसकी जानकारी दी. आनंद ने दुबई की कंपनी से छुट्टी मांगी लेकिन कंपनी वाले छुट्टी देने को तैयार नहीं हुए. इसके बाद आनंद ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया और सीधे अपनी प्रेमिका के गांव में पहुंच गया.


प्रेमिका के घर वाले जब शादी के लिए तैयार नहीं हुए तो आनंद भोरे थाना पहुंचा और पुलिस से मदद की गुहार लगायी. आनंद ने अपनी प्रेमिका को भी थाने में बुला लिया. इसके बाद पुलिस ने दोनों के परिवार वालों को खबर किया. लेकिन परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे. काफी मान मनौव्वल के बाद दोनों के परिजन माने औऱ फिर थाने में ही दोनों की शादी करा दी गयी. भोरे थाना परिसर में अवस्थित मंदिर में दोनों ने सात फेरे लिये.