ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Home / news / चुनाव से पहले प्लूरल्स पार्टी के उम्मीदवार आकर्षित कर रहे हैं ध्यान, भिक्षा...

चुनाव से पहले प्लूरल्स पार्टी के उम्मीदवार आकर्षित कर रहे हैं ध्यान, भिक्षा मांगते हुए पहुंचे पर्चा दाखिल करने

07-Oct-2020 06:21 PM

By Dheeraj Kumar

JAMUI : बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक है. ऐसे में पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है. सभी पार्टी के उम्मीदवार अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. इस बार के चुनाव में पुष्पम प्रिया की प्लूरल्स पार्टी भी मैदान में है. लेकिन उनके उम्मीदवार चुनाव से पहले ही लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं.   


इसी क्रम में झाझा विधानसभा सीट से पार्टी की तरफ से  सूर्यवत्स ने पर्चा दाखिल किया. लेकिन नामांकन के लिए जाते वक़्त उन्होंने रास्ते में भिक्षा मांग लोगों का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रहे. पिछली बार भी उन्होंने झाझा सीट से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा था, पर हार का सामना करना पड़ा था.


नामांकन भरने के बाद हमारे संवाददाता से खास बातचीत में सूर्यवत्स ने बताया कि बिहार विधानसभा क्षेत्र से कई पूर्व मंत्री सहित कई दिग्गजों ने चुनाव जीता, लेकिन आज तक उस क्षेत्र के गरीब लोगों के तन पर कपड़े नहीं है. विकास के कार्य तो हुए हैं, फिर भी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सूर्यवत्स ने कहा कि वह विधानसभा चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र में रहने वाले गरीब आदिवासियों के लिए कार्य करेंगे और लोगों का विकास करेंगे.