IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध
17-Nov-2024 06:35 PM
By First Bihar
PATNA: साउथ फिल्म के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन-रश्मिका का पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में जोरदार स्वागत किया गया। गाधी मैदान में फैंस की भीड़ को देखकर सुपरस्टार गदगद हुए। बीजेपी नेता व बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुके देकर स्वागत किया।

दरअसल, पुष्पा 2 का ट्रेलर लॉन्च करने के लिए पटना के गांधी मैदान में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। साउथ की फिल्म होने के बाद इसके ट्रेलर रीलिजिंग के लिए मेकर्स ने पटना का चुना है। ट्रेलर लॉउंचिग को लेकर फिल्म के कलाकार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के अलावा फिल्म के अन्य कलाकार पटना पहुंचे हैं।
पुष्पा 2 के ट्रेलर लॉन्चिंग को देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस गांधी मैदान पहुंचे हैं। विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए गांधी मैदान और उसके आसपास के इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। फिल्म के कलाकार अभी स्टेज पर पहुंचे भी नहीं थे कि भीड़ बेकाबू हो गई और हंगामा शुरू हो गया। पीछे खड़े लोग सुपरस्टार को ठीक से देख नहीं पा रहे थे इसे लेकर गुस्सा दिख रहा था। भीड़ से लोग चप्पल तक फेंकने लगे थे वहां लगे बेरिकेटिंग को भी तोड़ दिया था। मौके पर मौजूद पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद भीड़ पर काबू पाया।
हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने भीड़ पर बल प्रयोग किया और लाठी भांजकर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया हालांकि लोग पीछे हटने को तैयार नहीं थे। बता दें कि दुनिया भर में फिल्म Pushpa 2 The Rule Trailer का इंतजार किया जा रहा है। ऐसे में ट्रेलर की लॉचिंग के लिए बिहार की राजधानी पटना को चुना गया है। इस इवेंट को देखने के लिए युवा वर्ग काफी एक्साइटेड है।